11 एवं 12 अक्टूबर को इंदौर में अनोखे अंदाज में रामजी की कहानी का उत्सव
अयोध्या महोत्सव फाउंडेशन का रामायण आधारित अलग थीम पर आयोजित कार्यक्रम

इंदौर। शहर में पहली बार एक अयोध्या महोत्सव के नाम से का आयोजन हो रहा है जिसमें राम जी की कहानी एक अनोखे अंदाज में प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्यक्रम में श्री राम के जीवन की शिक्षाओं अयोध्या की परंपरा और भारतीय संस्कृति की व्यवस्था को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
भक्ति संस्कृति और सृजनात्मक के संगम वाले अयोध्या महोत्सव का उद्देश्य श्री राम के जीवन और रामायण के सात कांड की थीम पर होगा, जिसमें आयोजन स्थल पर श्री राम के जीवन के विभिन्न स्थलों की सजावट की जा रही है। रामायण के बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुंदर काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड को लाइट्स इंस्टॉलेशन और कलात्मक प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया जाएगा जिसमें दर्शक पूरी रामायण की यात्रा का अनुभव करें। 11 एवं 12 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में 9 अलग-अलग श्रेणी के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आस्था के साथ बनेगा विश्व रिकॉर्ड भी
इस आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण गांधी हाल परिसर में 51 फीट का धनुष का निर्माण है । गांधी हॉल मुख्य द्वार के सामने फाउंडेशन द्वारा 51 फीट के धनुष का निर्माण करवाया जा रहा है। श्री राम के शस्त्र की प्रतिकृति बनकर उनके प्रति आस्था के भाव के साथ यह विश्व के सबसे बड़े धनुष होने का रिकॉर्ड भी बनेगा।
यह आकर्षण भी रहेंगे
2 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के बाद श्री लराम जी की आरती, दीप मलिक जिसमें सैकड़ो दीप गांधी हाल में प्रज्ज्वलित होंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, रामायण नृत्य नाटिका और भजन संध्या के अलावा प्री दिवाली मेगा शॉपिंग जिसमें हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी आदि का कलेक्शन के स्टॉल ओर अयोध्या तथा उत्तर भारत के प्रसिद्ध व्यंजनों के फूड स्टॉल भी रहेंगे।
Users Today : 8
Total Users : 13438
Views Today : 8
Total views : 23743
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:07 am