3 महीने से उम्मीद लगाए बैठे भाजपाइयों के हौसले पड़ने लगे ठंडे
आ
ईडीए संचालक और नगर निगम में एल्डर मेन बनने का इंतजार
इंदौर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और नगर तथा जिलों के अध्यक्ष बदलने के बाद नेताओं को स्थानीय निकायों में नियुक्ति की उम्मीद हो गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कई नेता ऐसे है जिन्हें विकास प्राधिकरण और नगर निगम में उपकृत करने का वादा भी किया गया था। म
ध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को 2 साल होने वाले हैं। दिसंबर 2023 में बनी सरकार के बाद निकायों में नियुक्तियों के लिए भाजपा के कई नेता इंतजार कर रहे हैं। करीब 3 महीने पहले इसको लेकर हलचल तेज हो गई थी और कहा जा रहा था कि जल्द ही इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संचालकों की नियुक्ति की जाएगी। नगर निगम में एल्डरमैन भी नियुक्त किए जाएंगे। इंदौरी नेताओं को निकायों में प्रतिनिधि के रूप में पहले गणेश उत्सव के दौरान फिर श्राद्ध में और उसके बाद नवरात्रि में नियुक्ति का इंतजार था। लेकिन धीरे-धीरे तारीख आगे बढ़ती गई और मामला चला गया अब कई नेताओं ने उम्मीद छोड़ दी और यह कहने लगे कि जब होगा देखा जाएगा। प्रदेश स्तर पर खड़ी ग्रामोद्योग, खनिज विकास निगम, खाद्य निगम और पर्यटन सहित अन्य निगमों में नियुक्ति के साथ स्थानीय स्तर पर इंदौर में नगर निगम में एल्डर में तथा इंदौर विकास प्राधिकरण में संचालकों की नियुक्ति की जाती है और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार आने से विधायक की और पार्षद की टिकट से वंचित रहे नेताओं को उम्मीद थी कि उन्हें मौका दिया जाएगा लेकिन वे अब तक राह देख रहे हैं करीब 3 महीने पहले इसके कयास तेज हो गए थे लेकिन फिर मामला आया गया हो गया है।
Users Today : 46
Total Users : 18368
Views Today : 64
Total views : 33654
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 10:07 am