सरदार सरोवर प्रोजेक्ट पर मप्र व गुजरात के अधिकारियों की चर्चा
भोपाल। सरदार सरोवर प्रोजेक्ट से संबंधित मुद्दों का आपसी समन्वय से निराकरण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सरदार सरोवर प्रोजेक्ट संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निराकरण की राह निकाली गई।
दोनों राज्यों के बीच सरदार सरोवर प्रोजेक्ट में गुजरात के गरुड़ेश्वर वियर के माध्यम से पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट को लेकर सहमति बनी। मध्यप्रदेश सरकार इसमें सशर्त सम्मिलित होगी, इससे मध्यप्रदेश सरकार को उत्पन्न बिजली में 57 प्रतिशत की भागीदारी मिलेगी। साथ ही सरदार सरोवर के डूब क्षेत्र में आने वाली शासकीय राजस्व, आबादी एवं वन भूमि की प्रतिपूर्ति राशि को लेकर सिद्धांत तय किये गए। बैठक में दोनों राज्यों की लेनदारी एवं देनदारी के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा में यह तय किया गया कि दोनों राज्यों की वित्तीय टीम आपस में विचार कर अगले कुछ दिनों में वित्तीय समायोजन पर निराकरण करेगी। अत्यंत सकारात्मक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में महत्वपूर्ण मुद्दे पर हुई बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा गुजरात के मुख्य सचिव पंकज जोशी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा, सचिव जॉन किंग्सली, सीएमडी SSNNL मुकेश पुरी तथा दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Users Today : 9
Total Users : 15591
Views Today : 13
Total views : 27718
Who's Online : 1
Server Time : July 22, 2026 8:25 am