बंगा: बंगा के नजदीकी गांव हप्पोवाल में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात लोगों ने मौजूदा सरपंचगुरिंदर सिंह पहलवना पुत्र गुरनाम सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
जानकारी के अनुसार, सरपंच दोपहर के समय अपने खेतों में मौजूद थे कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के गुरु नानक मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।
इलाज कर रहे डॉक्टर मानवजीत ने बताया कि गोली मरीज के पेट से होते हुए रीढ़ की हड्डी के पास जाकर फंस गई है, जिस कारण उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहराम, थाना सदर बंगा और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी।


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:49 am