चंडीगढ़ः त्योहारों के सीजन की शुरुआत के साथ ही छुट्टियों की झड़ी भी लग गई है। पंजाब सरकार ने अक्टूबर माह में दो बड़े त्योहारों पर सरकारी छुट्टियों का ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर गुरुवार को गांधी जयंती और दशहरा होने के कारण पूरे पंजाब में गजटेड छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।
इसके अलावा, 7 अक्टूबर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी पंजाब सरकार ने गज़टिड छुट्टी घोषित की है। यानी अक्टूबर माह की शुरुआत में ही लोगों को लगातार त्योहारों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:02 am