डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) की टैरिफ में बदलाव और नई सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है. यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे. स्पीड पोस्ट, जो 1 अगस्त 1986 को शुरू हुआ था, देश भर में तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए जाना जाता है. इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण के तहत शुरू हुई यह सर्विस, प्राइवेट कूरियर कंपनियों के मुकाबले मजबूत विकल्प है.
स्पीड पोस्ट की टैरिफ आखिरी बार अक्टूबर 2012 में रिवाइज हुई थी. बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और नई टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए टैरिफ में बदलाव किया गया है. इसके साथ, कस्टमर की सुविधा और भरोसे को बढ़ाने के लिए नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं.
नई सुविधाएं
- रजिस्ट्रेशन सर्विस- अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है. डिलीवरी सिर्फ एड्रेसी या उनके ऑथराइज्ड व्यक्ति को होगी. इसके लिए 5 रुपये प्रति आइटम + GST चार्ज होगा.
- OTP डिलीवरी- इस सुविधा में डिलीवरी तभी होगी, जब एड्रेसी OTP वेरिफाई करेगा. इसके लिए भी 5 रुपये प्रति आइटम + GST लगेगा.
- छात्रों के लिए डिस्काउंट- स्टूडेंट्स को टैरिफ पर 10% छूट मिलेगी.
- नए बल्क कस्टमर्स के लिए छूट- नए बल्क कस्टमर्स को 5% डिस्काउंट दिया जाएगा.
- एसएमएस-आधारित डिलीवरी सूचनाएं- यूजर्स को डिलीवरी से रिलेटेड जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी.
- सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं- यूजर्स को ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा दी जाएगी.
- रियल टाइम डिलीवरी अपडेट- साथ ही रियल टाइम डिलीवरी का अपडेट भी मिल जाएगा.
- यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन- बाकी रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी अब मिलेगी,
नई टैरिफ दरें
सरकार ने स्पीड पोस्ट के शुल्क को अब रीवाइज किया है. 1 तारीख के बाद से 50 ग्राम तक के सामानों में पर लोकल के लिए 19 रुपये बाकी उससे ज्यादा दूरी के लिए 47 रुपये लगेंगे. इसके अलावा 51 ग्राम से 250 ग्राम के सामानों के लिए लोकल में 24 रुपये, 200 किलोमीटर तक 59 रुपये, 201 किमी से 500 किमी तक 63 रुपये, 501 और 1000 किमी के लिए 68 रुपये और उसके ज्यादा दूरी के लिए 77 रुपये देने होंगे. बाकी 251 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक के पोस्ट के लिए लोकल दूरी के लिए 28 रुपये, 200 किमी तक 70 रुपये, 201 से 500 किमी के बीच में 75 रुपये 501 किमी से 1000 किमी तक 82 रुपये, 1001 से 2000 किमी तक की दूरी के लिए 86 रुपये और उससे ज्यादा दूरी के लिए 93 रुपये देने होंगे.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब तेजी भी और तसल्ली भी. इन कदमों से इंडिया पोस्ट का लक्ष्य स्पीड पोस्ट को और सुरक्षित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित बनाना है.


Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:48 am