• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के 'सॉफ्ट टारगेट' खाड़ी देशों को बनाया निशाना भागीरथपुरा दूषित जल कांड के दो माह बाद भी दहशत बरकरार मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा इंदौर की बिजली टीम को गायकी में मिली सफलता आदिवासी और किसान कार्ड के जरिए 2028 की बिसात बिछा रही मोहन सरकार उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था पर संकट के बाद ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करें? दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक और दिग्गज उद्योगपति मुंबई के रास्ते लौट रहे घर साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज

Kantara Chapter 1: बढ़ा 109 करोड़ बजट, VFX पर फोकस, ये 5 बातें Rishab Shetty की मूवी को बनाएंगी ब्लॉकबस्टर

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 26, 2025
in मनोरंजन
0

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड एक्टर ऋषभ शेट्टी की कांतारा फिल्म को काफी पसंद किया गया था. साउथ की इस फिल्म के पहले पार्ट की कमाई ने सभी को चौंका दिया था. इसके अलावा फिल्म को कई बड़े अवॉर्ड्स भी दिए गए थे जिसमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल था. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है जिसका टाइटल कांतारा चैप्टर 1 रखा गया है. ये फिल्म का प्रीक्वल है. इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसे फैंस की ओर से काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं. ट्रेलर को देख फैंस की एक्साइटमेंट भी इस फिल्म को लेकर काफी बढ़ गई है. साथ ही फिल्म के पास एक बड़ा मौका भी है.

अब तक साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विकी कौशल की छावा रही है. इस फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन इस साल अब तक कोई भी फिल्म ऐसी नहीं रही है जिसने 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ हो. ऐसे में ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म के पास बड़ा मौका है कि ये फिल्म अपने पहले पार्ट की सफलता को भुनाए और इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो. कांतारा चैप्टर 1 फिल्म के 5 पॉइंट्स ऐसे हैं जो बताते हैं कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है.

वीएफएक्स शानदार

कांतारा फिल्म के पहले पार्ट का बजट ज्यादा नहीं था साथ ही इस फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर नहीं बनाया गया था. लेकिन फिल्म फैंस को पसंद आई और लोगों ने इसके माइथोलॉजिकल लिंक से कनेक्ट किया. इसी बीच कई और ऐसी फिल्में आई हैं जिसमें वीएफएक्स ने काफी अच्छा रोल प्ले किया है. अब इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. कांतारा चौप्टर 1 के ट्रेलर की बात करें तो 176 सेकंड के ट्रेलर को देखकर ही बताया जा सकता है कि फिल्म में वीएफएक्स का काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है. अब ट्रेलर ऐसा है तो जरा सोचिए कि फिल्म कैसी होगी.

बजट बढ़ा

कांतारा फिल्म की बात करें तो ये फिल्म साल 2022 में आई थी. लेकिन उस दौरान फिल्म को लेकर ज्यादा शोर नहीं था. मगर धीरे-धीरे फिल्म ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया. पहले भारत में इस फिल्म ने सफलता हासिल की इसके बाद विदेशों में भी कांतारा का भौकाल दिखा. हिंदी ऑडियंस के बीच ये फिल्म छा गई और खूब देखी गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी की पहली फिल्म का बजट मात्र 16 करोड़ रुपए का था. लेकिन इस बजट में भी फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया था और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 400 से 450 करोड़ रुपए के बीच रही थी. मतलब कि फिल्म ने अपने बजट से करीब 20-25 गुना ज्यादा कमाए थे.

मगर इस बार इस फिल्म का बजट काफी बढ़ा दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपए का माना जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर में भी दिख रहा है कि फिल्म पर काफी पैसा लगाया गया है. मतलब तय है कि ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को बड़े कैनवस पर गढ़ा है और इसका बजट 109 करोड़ रुपए तक बढ़ाया है जिसका असर फिल्म में जरूर देखने को मिलेगा.

इस बार प्रेम कहानी भी

कांतारा के पहले पार्ट में सबकुछ कट टू कट रखा गया था और फिल्म का वर्तमान बताया गया था. अब ये फिल्म फैंस को इतिहास की यात्रा पर लेकर जा रही है. वराह देव के इतिहास से प्रेरित फिल्म का ये प्रीक्वल है जो हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े प्रीक्वल्स में से एक साबित हो सकता है. मजेदार बात तो ये है कि जहां पिछली फिल्म में एक्शन आधार था वहीं इस फिल्म का मुख्य आधार प्रेम कहानी है. जो इस फिल्म को और भी रोचक बनाती नजर आ रही है.

बैकग्राउंड म्यूजिक

साउथ की फिल्मों में पिछले कुछ समय से बैकग्राउंड म्यूजिक ने काफी शानदार रोल प्ले किया है. अब साउथ की फिल्मों का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी मैच्योर और इंगेजिंग नजर आता है. ऐसा महावतार नरसिम्हा, कुली और हालिया रिलीज फिल्म मिराय में भी देखने को मिल चुका है. ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर में भी शानदार बीजीएम की झलक देखने को मिली है. इसका सकारात्मक असर फिल्म के दौरान भी देखने को मिल सकता है.

ऋषभ शेट्टी- नाम ही काफी है…

कांतारा फिल्म की सबसे बड़ी असलियत ये है कि इस फिल्म के कर्ता-धर्ता खुद ऋषभ शेट्टी ही हैं. फिल्म का निर्देशन वही कर रहे हैं, इसके लेखन का काम भी वही कर रहे हैं और वही इस फिल्म के लीड एक्टर भी हैं. ऐसे में फैंस की उम्मीदों का सारा दारोमदार तो ऋषभ शेट्टी पर ही है. और फैंस को भी पहले पार्ट की सफलता के बाद से ऋषभ शेट्टी पर पूरा भरोसा है कि वे इस फिल्म के जरिए इतिहास पलट देंगे और फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी. फिलहाल ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज के लिए तैयार है. साथ ही फिल्म के पास इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने का शानदार मौका है.

Previous Post

यहां जमकर पी जा रही है टैक्स फ्री शराब, GenZ की वजह से बना बड़ा रिकॉर्ड

Next Post

बदल गया एशिया कप का इतिहास, पहली बार खेला जाएगा ऐसा फाइनल

Next Post

बदल गया एशिया कप का इतिहास, पहली बार खेला जाएगा ऐसा फाइनल

मध्य प्रदेश के पिपलियाखाल स्थित एक पेट्रोल पंप से खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिसकर्मी ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए एक निहत्थे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।

विवाद की जड़ पुलिसकर्मी की एक नाजायज मांग थी—वह केन (Can) में अवैध रूप से पेट्रोल देने का दबाव बना रहा था, जो कि सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है। जब कर्मचारी ने ईमानदारी दिखाते हुए नियम का हवाला देकर मना किया, तो रक्षक ही भक्षक बन बैठा और सरेआम मारपीट शुरू कर दी। अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद जनता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय जांच और निलंबन की मांग कर रही है।
#PoliceBrutality #PiplyaKhal #ViralVideo #MPPolice #JusticeForStaff #PetroleumRules #DewasNews 
‎Follow on Instagram: https://www.instagram.com/janhit.media
Read News on janhit Media Website: https://janhitmedia.com
‎Follow the Janhit Media channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6h2RiDOQIWIBCt5H2x
वर्दी का गुमान या कानून की धज्जियां? पिपलियाखाल में पुलिसकर्मी ने पेट्रोल पंप कर्मी को सरेआम पीटा |
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 0 7 5 9 7
Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 10:03 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.