एशिया कप 2025 के फाइनल में क्रिकेट प्रशंसकों का सपना सच होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं. इस एडिशन में ये तीसरा मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के बाद अब फाइनल की बारी है. इसी के साथ एशिया कप का इतिहास भी बदलाने जा रहा है. इस बार एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो इस टूर्नामेंट में कभी भी देखने को नहीं मिला.
भारत-पाकिस्तान ने बदला एशिया कप का इतिहास
भारत ने सुपर 4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, और अब पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. यह पहला मौका है जब एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे इस टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. बता दें, इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, लेकिन कभी भी दे दोनों टीमें फाइनल में नहीं भिड़ी थीं. लेकिन इस बार ये इंतजार खत्म होने जा रहा है.
बता दें, एशिया कप का ये 17वां एडिशन है. इससे पहले 16 एडिशन में ऐसा फाइनल कभी नहीं देखने को मिला था. दोनों टीमों के बीच ये एतिहासिक मैच 28 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 9वें खिताब पर रहने वाली है. भारत ने अभी तक साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में खिताह जीता है. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी तक 2 बार चैंपियन बनी हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था.
एशिया कप 2025 में अभी तक का सफर
टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. वहीं, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार मिली थी और यूएई-ओमान को हराकर वह सुपर-4 में आया था. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा. वहीं, अब पाकिस्तान ने भी श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.


Users Today : 62
Total Users : 18492
Views Today : 227
Total views : 33967
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:26 pm