बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी और देवर ने मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला राजपूर थाना क्षेत्र के ग्राम खलकड़ से जुड़ा है। मृतक की पहचान अजय पवार के रूप में हुई है। पिछले दिनों इंदिरा सागर नहर में अजय की लाश मिलने के बाद राजपूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी आयुष अलावा ने बताया कि मनोवैज्ञानिक और तकनीकी माध्यम से आरोपियों की तलाश की गई। जांच में मृतक के भाई सुमित पवार का नाम संदेह के घेरे में आया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सुमित पवार ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी छाया और उसके बीच प्रेम संबंध थे। जब मृतक को इसकी जानकारी हुई तो अजय विवाद करने लगा। इसके बाद परिजनों ने अजय और उसकी पत्नी को ग्राम खलकड़ में रहने के लिए भेज दिया। सुमित ने बताया कि इस दौरान उसने हत्या की साजिश रची। इस बीच एक दिन अजय इंदौर से घर लौट रहा था, तब उसने किराए की कार ली। सुमित पवार ने मानपुर से बियर खरीदी और अजय को पिलाई। इसके बाद अजय घर पर सो गया। सुमित ने घर से गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर अपनी दादी से रस्सी मांगी, जिसमें छाया भी शामिल थी। दोनों ने पहले बड़े पत्थर से अजय के सिर पर वार किया, फिर छाया ने उसके गले में रस्सी डाली और उसे कार से खींचकर नहर में फेंक दिया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मृतक की पत्नी छाया और देवर सुमित पवार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला बड़वानी में पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Users Today : 43
Total Users : 18473
Views Today : 199
Total views : 33939
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 10:41 am