भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल की न्यू मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों से मुलाकात की। इस मौके पर जीतू ने जीएसटी सुधारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जीतू पटवारी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी बचत का नहीं, बल्कि जनता से लूट और झूठ का उत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक ही दर आसान, पारदर्शी और सरल जीएसटी चाहती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने मल्टी-स्लैब जीएसटी लागू कर 5%, 12%, 18% और 28% जैसी जटिल दरें थोप दीं। इन दरों से आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा। आज उन्हीं सुधारों को उत्सव बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”आठ साल पहले ढोल बजाकर नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लगाया था।
पटवारी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर दबाव बनाया कि जनता और व्यापारी हितों को देखते हुए जीएसटी को सरल और कम किया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि अब तक जनता से वसूली गई भारी-भरकम राशि वापस की जाए।
वहीं बीजेपी के गौ माता सम्मान की बातों पर जीतू ने करारा हमला बोला। पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने जिंदा गाय के मांस पर जीरो फीसदी टैक्स लगाकर धोखा किया है। इसका सीधा मतलब है कि गाय कटवाने के लिए बीजेपी प्रोत्साहित कर रही है।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल शहर प्रवीण सक्सेना, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे


Users Today : 43
Total Users : 18473
Views Today : 199
Total views : 33939
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 10:39 am