इंदौर: इंदौर के दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई पोस्ट और एक वीडियो साझा कर आरोपों का ब्यौरा दिया है और दिल्ली पुलिस से न्याय की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और सामाजिक व राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।
कैसे और कब शुरू हुई रोहिणी और चंद्रशेखर की कहानी ..
डॉ. रोहिणी, जो स्विट्ज़रलैंड से पीएचडी कर चुकी हैं, का कहना है कि लगभग तीन साल पहले दलित आंदोलन के दौरान उनकी चंद्रशेखर आजाद से जान-पहचान हुई थी। रोहिणी के आरोपों के मुताबिक चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का वादा कर कई बार दुर्व्यवहार किया। सांसद बनने के बाद उन्होंने उनसे दूरी बना ली। परिवार का भी आरोप है कि उन्होंने अपनी वास्तविक शादी की बात छिपाई रखी और डॉ. रोहिणी को शादी का दबाव बनाया, साथ ही घंटों वीडियो कॉल पर परेशान किया।

वीडियो पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप
एक वीडियो पोस्ट में रोहिणी ने प्रताड़ना का दर्द बयाँ करते हुए लिखा कि ‘यह मुझे रात में 3-3 बजे रो-रो कर इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधे रखता था… मैं समझा-समझा के थक जाती थी, तो मरने की धमकी देता था… मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी। मैं गलत नहीं हूँ।’ डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर के साथ अपनी तस्वीरें और चैट्स भी साझा की हैं और दावा किया है कि संकट के चलते उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी है।
रोहिणी के परिवार की मांग और भय
रोहिणी के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से वे अपनी बेटी से सीधे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। ट्वीट के जरिये मिलने के बाद कुछ बातचीत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि सरकार या पुलिस द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई न की गई तो परिवार को मजबूरी में दिल्ली जाकर सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी देनी पड़ी। यह आशंका और चिंता उन्होंने सार्वजनिक रूप से जताई। माता-पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

चंद्रशेखर आजाद का रुख
फिलहाल इस पूरे विवाद पर चंद्रशेखर आजाद ने चुप्पी साध रखी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा है कि वह अदालत में इन आरोपों का जवाब देंगे। परंतु अभी तक सार्वजनिक बयान सीमित रहे हैं और कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Users Today : 54
Total Users : 18484
Views Today : 217
Total views : 33957
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 2:03 pm