सतना: मध्यप्रदेश के सतना में बृहस्पतिवार को भूमिगत ‘सीवर लाइन’ की सफाई करते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोलगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ) सुदीप सोनी ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे कृपालपुर इलाके में त्रिवेणी पैलेस के पास हुई। सोनी ने बताया,‘‘तीनों कर्मचारी सीवर लाइन के अंदर बेहोश हो गए। स्थानीय निवासी मदद के लिए आए तथा ऑक्सीजन की सुविधा वाली एम्बुलेंस भी बुलायी गई। लोग रस्सियों के सहारे सीवर में उतरे और तीनों को बाहर निकाला। सफाईकर्मी अमित कुमार की मौत हो गई। अन्य दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।”
महापौर योगेश ताम्रकार नगर निगम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर गए, जबकि उप-मंडल दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां दोनों कर्मचारी भर्ती हैं। अधिकारी ने बताया कि सफाई कार्य जिस कंपनी को सौंपा गया था उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की जा रही है।


Users Today : 54
Total Users : 18484
Views Today : 217
Total views : 33957
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 2:03 pm