ग्वालियर: ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार में आउटसोर्सिंग के जरिए कार्यरत कर्मचारियों को बीते 4 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें विभाग का कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया। अब कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिली। जब उन्होंने यह समस्या सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा के सामने उठाई, तो उनके अनुसार डॉ. शर्मा ने न केवल कर्मचारियों को विभाग का हिस्सा मानने से इनकार किया, बल्कि उनका व्यवहार भी अभद्र रहा।
सिविल सर्जन का बयान
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अपनी शिकायत आवक-जावक शाखा में दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के जरिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियां काम कर रही हैं और यदि किसी को तनख्वाह समय पर नहीं मिल रही है तो वह लिखित शिकायत कर सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा, “मुझसे मिलने के लिए कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी नहीं आया। लिखित शिकायत मिलने पर हम कार्रवाई करेंगे।”
प्रदर्शन की तैयारी
सैलरी न मिलने और शिकायत न सुनने के विरोध में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उनका विरोध और तेज होगा।


Users Today : 58
Total Users : 18488
Views Today : 223
Total views : 33963
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 3:01 pm