लुधियाना: सैनी महापंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश धैया जी ने की। इस मौके पर सैनी समाज के वरिष्ठ नेतागण जवार सैनी और गुरनाम सैनी जी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के वरिष्ठ नेता अंकित सैनी को पंजाब प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया।
इस मौके पर सैनी महापंचायत संगठन मंत्री हैरी सैनी, सुनील सैनी, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र संजीव सैनी और भाजपा वरिष्ठ नेता संदीप संजुमा तरसेम सैनी व अन्य साथी मौजूद रहे।
अंकित सैनी ने कहा कि वे संस्था द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और सैनी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहेंगे।


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:40 am