नाभा: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे। डेरा प्रमुख सुबह करीब 11 बजे नाभा जेल पहुंचे, जहां उन्होंने मजीठिया से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक लगभग 35 मिनट तक चली।
मुलाकात के बाद डेरा प्रमुख ने जेल के बाहर संगत से भी भेंट की। जेल से निकलने के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा के शाही परिवार के वंशजों से मिलने हीरा महल स्थित उनके निवास पर गए। वह चॉपर से नाभा पहुंचे थे और वहां से कार द्वारा नाभा जेल रवाना हुए।
डेरा प्रमुख के आगमन से पहले नाभा जेल के बाहर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा, पुलिस ने शहर के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास प्रमुख आज नाभा ब्लॉक के गांव बौड़ा में नए डेरे का उद्घाटन भी करेंगे। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया था।


Users Today : 41
Total Users : 18471
Views Today : 169
Total views : 33909
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 9:22 am