कबीरधाम : नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ के पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कामठी में बवाल हो गया। जहां दो पक्ष दुर्गा पंडाल को लेकर आमने सामने आ गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मामले को शांत करना चाहा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के बीच भी झूमा-झटकी की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें कुछ ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला आरक्षक भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर दुर्गा पंडाल लगाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल हटाकर विवाद खड़ा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर कुकदुर और पंडरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर बनी दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बहस झगड़े में बदल गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देर शाम तक हालात काबू में कर लिए गए।
ये है पूरा मामला
यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। कामठी गांव में एक प्राचीन मंदिर है। गांव के सभी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। आदिवासी समाज के लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने किया था जिस कारण से मंदिर पर उनका अधिकार है। इसी वजह से गांववाले और आदिवासी समाज के लोगों को बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।


Users Today : 21
Total Users : 16246
Views Today : 45
Total views : 28997
Who's Online : 1
Server Time : August 9, 2026 2:47 pm