उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन से से एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पार्टी बैठक के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
संजय अग्रवाल ने भाषण के दौरान कह दिया कि “धर्म का नाश हो और कांग्रेस का नाश हो”। बस अग्रवाल साहब के मुख से निकला ही कि बवाल मच गया। यह बयान उज्जैन के लोक शक्ति भवन में आयोजित भाजपा की एक बैठक के दौरान सामने आया है । बैठक में उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हैरानी की बात यह रही कि संजय अग्रवाल के इस बयान पर वहां उपस्थित नेताओं ने ठहाके लगाए। हालांकि अग्रवाल की जुबान से ऐसा निकलते ही कुछ नेता उन्हें रोकते भी नजर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता के घमंड में अब धर्म के प्रति भी असंवेदनशील हो गए हैं। उन्हें पता ही नहीं लग रहा है कि क्या बोलना है और क्या नहीं।
वहीं दूसरी ओर आम जनता भी इस बयान से आहत है और भाजपा से जवाब मांग रही है। “धर्म का नाश हो” जैसे बयान से भाजपा भी मुश्किल में पड़ गई है। वैसे भाजपा धर्म से जुड़े मुद्दों पर फूंक-फूंक कर कदम रखती है लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के इस बयान ने पार्ट को सांसत में डाल दिया है।


Users Today : 59
Total Users : 18763
Views Today : 85
Total views : 34394
Who's Online : 0
Server Time : October 25, 2026 4:30 pm