भोपाल: आज से GST 2.0 लागू हो गया है, जिसका सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। नए जीएसटी रिफॉर्म के तहत एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम कारों तक की कीमतों में लाखों रुपए तक की कटौती हुई है। मध्य प्रदेश में कारों में कीमतें 50 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक कम हुई हैं। छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 28% से 18%, जबकि बड़ी प्रीमियम कारों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।
मारुति सुजूकी में कटौती
- S-Presso: पहले 4,26,500 रु, अब 3,49,900 रु – कट ऑफ 76,600 रु
- Swift: पहले 6,49,000 रु, अब 5,78,900 रु – कट ऑफ 70,100 रु
- Baleno: पहले 6,74,000 रु, अब 5,98,900 रु – कट ऑफ 75,100 रु
- Grand Vitara: पहले 11,42,000 रु, अब 10,76,500 रु – कट ऑफ 66,500 रु
TATA में कटौती
- Nexon: पहले 8,89,990 रु, अब 8,14,190 रु – कट ऑफ 75,800 रु
- Safari: पहले 27,34,000 रु, अब 25,86,290 रु – कट ऑफ 1,47,710 रु
- Harrier: पहले 26,69,000 रु, अब 25,84,890 रु – कट ऑफ 84,110 रु
टोयोटा में कटौती
- Fortuner: पहले 50,09,000 रु, अब 46,75,000 रु – कट ऑफ 3,34,000 रु
- Innova: पहले 27,08,000 रु, अब 25,70,400 रु – कट ऑफ 1,37,600 रु
- Land Cruiser: पहले 2,31,00,000 रु, अब 2,15,60,000 रु – कट ऑफ 15,40,000 रु
2 लाख 90 हजार में मिलेगी ये कार?
GST कट के बाद छोटी कार S-Presso की शुरुआती कीमत अब 3.49 लाख रुपये हो गई है, जो जनवरी 2020 में लॉन्च हुई कीमत 3.70 लाख रुपये से भी कम है। इसके साथ ही फेस्टिव ऑफर 60,000 रुपये का उपलब्ध है, जिससे वास्तविक कीमत घटकर 2.9 लाख रुपये रह जाती है।
GST काउंसिल ने इस बदलाव के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े स्तर पर कीमतों को कम किया है। एंट्री लेवल कारों के लिए टैक्स घटाया गया है, जबकि प्रीमियम और लक्जरी कारों पर टैक्स बढ़ाया गया है। इसके चलते खरीदारों को नई कीमतों में भारी बचत का लाभ मिलेगा।


Users Today : 59
Total Users : 18763
Views Today : 85
Total views : 34394
Who's Online : 0
Server Time : October 25, 2026 4:30 pm