• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
किसानों के लिए लड़ रहे हैं करणी सेना और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता वंदे मातरम के 150 वर्ष: तिरंगा यात्रा निकलेगी कंपनी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में रोशन हुए 17 हजार भ्रष्टाचार की मनमानी: आयुक्त के आदेश को किया हवा हवाई किराया नहीं दिया, शास्त्री मार्केट की 8 दुकानें सील सुप्रीम कोर्ट का मखौल उड़ाकर हथिया रहे हैं वेशकीमती जमीन  वर्ल्ड रिकॉर्ड: 7 वर्ष के अनघ ने 11 मिनट में सुनाए 50 मंत्र पाठक अध्यक्ष और जैन सचिव चुने गए अजब गजब सरकार: जिसे लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा उसका प्रमोशन  अशोक वर्णवाल मप्र के नए मुख्य सचिव

पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल! कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी आई सामने

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 19, 2025
in पंजाब
0

जालंधर: कांग्रेसी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेसी देहाती के प्रधान पद की चयन प्रक्रिया में करतारपुर हलका में कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। राजिंदर नगर में स्थित जिला कांग्रेसी कार्यालय में आज दो अलग-अलग बैठकें की गई। पहली बैठक सुबह 10 बजे पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह की अगुवाई में हुई, जबकि दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह की अगुवाई में बुलाई गई।

दोनों बैठकों में संगठन सृजन अभियान के जिला जालंधर देहाती के आब्जर्वर और छत्तीसगढ़ से विधायक भुवन कापड़ी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं के विचार सुने और बंद कमरे में दोनों गुटों से जिला प्रधान पद को लेकर राय जानी। हालांकि अभियान का उद्देश्य कांग्रेसी संगठन को मजबूत करना है, मगर जिस तरह गुटबाजी और धड़ेबंदी खुलकर सामने आई है, उससे पार्टी की हालत और कमजोर होती दिख रही है। क्योंकि ऐसे हालात पार्टी को 2027 के मिशन में और पीछे धकेल सकते हैं। वहीं कांग्रेसी के कार्यकर्त्ता इस गुटबाजी से हताश और निराश हैं। संगठन मजबूत होने की बजाय और बिखरता दिख रहा है। कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि नेताओं की आपसी लड़ाई पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित होगी और कार्यकर्त्ताओं का मनोबल गिराएगी। यह पूरा घटनाक्रम साफ दर्शाता है कि कांग्रेसी की गुटबाजी अब जमीनी स्तर तक पहुंच चुकी है। नेताओं की महत्वाकांक्षा और आपसी खींचतान संगठन के लिए बड़ी रुकावट बन रही है, जिसे कार्यकर्ताओं की उम्मीदें टूटती जा रही हैं।

सांसद चन्नी की एंट्री से बदले समीकरण
संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेसी आलाकमान का स्पष्ट आदेश है कि अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करेंगे। मगर गत 16 सितम्बर को आब्जर्वर भुवन कापड़ी द्वारा की गई जिला देहाती के 5 विधानसभा हलका के नेताओं की पहली मीटिंग के उपरांत अचानक सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की एंट्री ने पूरे समीकरण बदल दिए। चन्नी ने चौधरी सुरिंदर के साथ भुवन कापड़ी से एक होटल में मुलाकात की, जहां जिला देहाती से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद चौधरी और राजिंदर गुट अलग-अलग बैठक करने पर उतर आए। दोनों गुटों में सहमति न बन पाने के बाद भुवन कापड़ी ने करतारपुर की बजाय जालंधर शहर स्थित कांग्रेसी भवन में अलग-अलग बैठकें करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्त्ताओं को करतारपुर से जालंधर लाकर शक्ति प्रदर्शन किया।

जिला प्रधान लाडी शेरोवालिया की कार्यशैली पर उठे सवाल
गुटबाजी की इस कंट्रोवर्सी में जिला कांग्रेसी देहाती के मौजूदा प्रधान लाडी शेरोवालिया भी शामिल हो गए। उन्होंने सुबह चौधरी सुरिंदर की बैठक से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी, लेकिन राजिंदर सिंह की बैठक में समय से पहले पहुंच गए और पूरा समय मंच पर बैठे रहे। उनकी इस कार्यशैली ने उनके पक्षपात पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शेरोवालिया खुद भी जिला कांग्रेसी देहाती के प्रधान पद को दोबारा पाने की रेस में शामिल हैं।

आज फिल्लौर हलका को लेकर चौधरी बनाम चन्नी का होगा मुकाबला
संगठन सृजन अभियान के तहत 19 सितम्बर को फिल्लौर विधानसभा हलके से संबंधित कार्यकर्त्ताओं की भी दो अलग-अलग बैठकें स्थानीय जिला कांग्रेसी भवन में होंगी। एक बैठक स्थानीय विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी बुलाएंगे, जबकि दूसरी सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के पुत्र नवजीत सिंह की अगुवाई में होगी। जिला देहाती से संबंधित विधानसभा हलका को लेकर होने वाली दोनों मीटिंगों का यह मुकाबला दिलचस्प रहेगा क्योंकि विक्रमजीत चौधरी भी जिला कांग्रेसी देहाती के प्रधान पद की दौड़ में शामिल हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के दौरान चन्नी परिवार और चौधरी परिवार के बीच तनातनी खुलकर सामने आई थी और दोनों परिवारों में 36 का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। अब दोनों परिवारों के बीच यह टकराव संगठन सृजन अभियान में भी दिखाई दे रहा है।

Previous Post

National Highway पर मौत से खेल रहे वाहनों को पुलिस ने घेरा, दी Warning

Next Post

पंजाब में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार! सरकार ने कर…

Next Post

पंजाब में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार! सरकार ने कर...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद (लोकसभा और राज्यसभा) से  उपस्थित न रहने को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि गृह मंत्री जानबूझकर सदन से अनुपस्थित हैं। 
विपक्ष के आरोप और मांग कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अन्य विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया है कि गृह मंत्री लंबे समय से सदन की कार्यवाही से दूर हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक और प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर पुलिस बल के इस्तेमाल (जैसे pellet guns) के मामलों पर स्पष्टीकरण और गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है।
.
.

#janhitmedia #loksabha #amitshah #congress 
#breakingnews #news #today #politics #bjp
अमित शाह की अनुपस्थिति को बनाया मुद्दा, जवाब देने बुलाया
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 2 1 8
Users Today : 14
Total Users : 16218
Views Today : 18
Total views : 28942
Who's Online : 0
Server Time : August 8, 2026 6:09 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.