चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्के बादल छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सैल्सियस तक जा सकता है। वहीं शनिवार को भी हल्के बादल छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस जा सकता है।
अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी
बारिश के बाद 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 319 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बीती रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 23.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बता दें कि लगातार बारिश के कारण सुखना झील में जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान तक पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए सुबह 4 बजे झील का एक फ्लडगेट खोला गया। अतिरिक्त पानी सुखना चौ के रास्ते घग्गर नदीं में छोड़ा गया। करीब साढ़े 12 बजे फ्लड गेट को बंद किया गया।


Users Today : 6
Total Users : 16210
Views Today : 6
Total views : 28930
Who's Online : 0
Server Time : August 8, 2026 8:02 am