रतलाम: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर को धमकी दी है। बता दें कि इससे पहले भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसकों लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी थी।
पौधारोपण को लेकर मंत्री ने कह दी अनोखी बात
विवादों से घिरे मंत्री विजय शाह ने रतलाम निगम के कमिश्नर से कहा, आयुक्त साहब! जब तक पौधे की सांस चलेगी, आपकी सांस चलेगी। यह सुनते ही निगम कमिश्नर अनिल भाना ने कहा, साहब! पौधे से ही सबकी सांस चलती है। रुकेगी तो सबकी रुकेगी।
दरअसल, विजय शाह रतलाम के प्रभारी हैं। 22 सितंबर से कालिका मंदिर परिसर में मेला शुरू होगा। इसी सिलसिले में मंत्री बुधवार को रतलाम दौरे पर थे। मंदिर में दर्शन कर उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाया। फिर पौधरोपण किया। इसी दौरन उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर को चेतावनी भरे लहजे में ये बाद कह दी। हालांकि निगम कमिश्नर ने भी तुरंत जवाब दे दिया।


Users Today : 62
Total Users : 18384
Views Today : 93
Total views : 33683
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 3:09 pm