पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कृष्णा कल्याणपुर (पटी) स्थित हीरा खदान में कथित रूप से 150 कैरेट का हीरा मिलने और उसे हीरा खदान में शामिल एक पार्टनर द्वारा हड़प लिए जाने के संबध में शिकायती मामला सामने आया है। मामले की शिकायत जिले के हीरा अधिकारी के साथ ही कोतवाली पन्ना में खदान संचालक जय बहादुर सिंह पिता बलवीर सिंह निवासी इटमा गौराहाई रामनगर जिला मैहर द्वारा की गई है। जय बहादुर द्वारा जिले के हीरा अधिकारी को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया गया है कि कृष्णा कल्याणपुर (पटी) में हीरा खदान के लिए उसे 13 फरवरी 2025 को पट्टा जारी किया गया था, जिस पर उसने पांच अन्य लोग किशोर खोड़े निवासी इन्दौर, नरेन्द्र कुमार सेन निवासी बिलखुरा पन्ना, दयाराम पटेल निवासी बिलखुरा पन्ना, महेन्द्र सिंह गौड़ निवासी ग्राम मठली पन्ना तथा प्रकाश पटेल निवासी ग्राम बिलखुरा पन्ना को खदान में पार्टनर करते हुए खदान का काम शुरू करवाया गया।
5 सितम्बर को खदान में लगभग 150 कैरेट का हीरा निकला है। यह जानकारी पार्टनर किशोर खेड़े द्वारा फोन पर दी गई, और उसकी फोटो भेजी गई और बताया कि अन्य पार्टनरों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हीरा पार्टनर दयाराम पटेल के पास हीरा रखा है। आरोप है कि सभी के बीच 6 सितम्बर को हीरा दयाराम पटेल के पास है, तथा हीरा कार्यालय में हीरा जमा करने की बात कही गई, तो दयाराम खदान में हीरा मिलने व उसके पास होने की बात से पलट गया, जिसके बाद कोतवाली पन्ना में शिकायत की गई है।
अधिकारी को दिए गए आवेदन में इस बात का अंदेशा जताया है कि खदान का पट्टा बनवाकर दयाराम अपने अथवा अन्य रिश्तेदारों के नाम पर हीरा कार्यालय में हीरा जमा कर सकता है, जो कि न जमा किया जाये, न ही नीलामी में रखा जाये। शिकायतकार्ता आवेदन के साथ कथित रूप से खदान से निकले लगभग 150 कैरेट हीरे की फोटो भी दी गई। वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, कार्यालय में आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके विरुद्ध शिकायत की गई, उसको कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। अभी यह स्पष्ठ नही कहा जा सकता कि वह हीरा ही है या कोई चमकदार पत्थर है।


Users Today : 31
Total Users : 17603
Views Today : 45
Total views : 32231
Who's Online : 0
Server Time : September 25, 2026 12:38 pm