शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है. ट्रंप टैरिफ के बाद से भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने मौजूदा शेयरधारकों को एक इक्विटी शेयर पर 10 बोनस शेयर देने की योजना बना रही है. इसके लिए 30 सितंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी.
बैठक में इस बोनस शेयर प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा बैठक में स्टाक स्प्लिट, हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स जैसे क्षेत्रों में कारोबार विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी.कृषि उत्पाद बनाने वाली कंपनी निर्माण एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के एसएमई प्लेटफार्म पर पंजीकृत है और गुरुवार को कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत बढ़कर 199.60 रुपये पर पहुंच गया. अकेले सितंबर में कंपनी के शेयर 41 रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं.


Users Today : 45
Total Users : 18367
Views Today : 63
Total views : 33653
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 10:02 am