मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स ने बुधवार को अपने पहले ऐसे स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए हैं जिनमें इनबिल्ट डिस्प्ले मौजूद है. कंपनी इन ग्लासेस के जरिए अपनी पॉपुलर Ray-Ban लाइन की सफलता को आगे बढ़ाना चाहती है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Meta Ray-Ban Display और एक नया रिस्टबैंड कंट्रोलर पेश किया. हालांकि डेमो के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया. जुकरबर्ग ने कहा कि स्मार्ट ग्लास इंसानों को “सुपरइंटेलिजेंस” तक पहुंचाने का सबसे सही साधन हैं.
AI स्मार्ट ग्लास के फीचर्स
नए Display Glasses में दाईं तरफ लेंस पर छोटा डिजिटल स्क्रीन है, जिसमें नोटिफिकेशन जैसी बेसिक जानकारी दिखेगी. इसके साथ ही इस स्मार्ट ग्लास को यूजर्स रिस्टबैंड के जरिए हाथों के इशारों से टेक्स्ट या कॉल रिस्पॉन्स जैसे कमांड को कंट्रेाल कर सकेंगे. अगर कीमत की बात करें तो मेटा के स्मार्ट ग्लास की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (भारतीय करेंसी में 70403 रुपए के आसपास) है और ये 30 सितंबर से स्टोर्स पर मिलना शुरू हो जाएंगे.
AI रेस में मेटा का नया दांव
यह लॉन्च कंपनी की सालाना Connect कॉन्फ्रेंस में हुआ, जो डेवलपर्स के लिए आयोजित होती है. मेटा स्मार्ट ग्लास बनाने में आगे तो रहा है, लेकिन OpenAI और Google जैसी कंपनियों से AI मॉडल्स की रेस में पिछड़ा है. जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली में इंजीनियरों की भर्ती के लिए टैलेंट वॉर छेड़ दी है और अरबों डॉलर AI चिप्स पर लगाने का वादा किया है.
बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
नए प्रोडक्ट ऐसे समय में लॉन्च हुए हैं जब मेटा पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के चैटबॉट्स ने बच्चों से नस्लभेदी और भड़काऊ बातें की थीं. व्हिसलब्लोअर्स ने भी दावा किया कि बच्चों पर VR के बुरे असर की स्टडी रोकने के लिए दबाव बनाया गया था.
इसके साथ ही मेटा ने अपने पुराने Ray-Ban का अपग्रेड वर्ज़न पेश किया है, इनमें डिस्प्ले नहीं है, लेकिन बैटरी लाइफ दोगुनी हो गई है और कैमरा बेहतर है. इसकी नई कीमत 379 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करेंसी में 33395 रुपए के करीब होती है.


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am