• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय राजनीति में आई NCPI, TMC के बागियों ने दिया विस्तार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स डिक्लेरेशन वैश्विक कृषि सहयोग का घोषणा पत्र - शिवराज सिंह बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते मप्र के 13 अधिकारी IAS और 9 IPS बनेंगे चालू वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 7600 से अधिक प्रकरण अग्रिम कर 30 जून तक भरने पर 6 टका छूट श्रमिको को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ दिलाई जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र: झोन पर शिफ्ट करने से बिगड़ेगी व्यवस्था 8 माह बाद सहकारिता में निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त ब्रिक्स सम्मेलन कल इंदौर में, 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

घुसपैठियों के वोटों से जीतना चाहती है कांग्रेस, अमित शाह बोले- BJP करती है SIR का समर्थन

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 17, 2025
in राष्ट्रीय
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है. इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई. इसी कड़ी में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं कांग्रेंस पर जमकर निशाना साधा.

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा ‘ राहुल बाबा ने अभी-अभी अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ शुरू की है. आज मैं इस मंच पर देश की जनता को ये बताने आया हूि कि वो इन लोगों को पहचानें. ये लोग चाहते हैं कि घुसपैठिए हमारी मतदाता सूची में बने रहें क्योंकि इन्हें भारत की जनता पर भरोसा नहीं है और ये घुसपैठियों के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं. बीजेपी SIR और मतदाता सूची साफ़ करने के अभियान का समर्थन करती है’.

वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा जिस व्यक्ति का भारत के प्रति संकल्प पूरे देश को ऊर्जा देता है, जिसके गरीब कल्याण के संकल्प ने देश के 7000 से अधिक गरीबों को घर, बिजली, शुद्ध पानी, शौचालय, गैस सिलेंडर, प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज और 5 लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं, उस व्यक्ति के लिए बीजेपी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की चिंता करने की एक नई परंपरा शुरू की है.

‘आज हर कोई पीएम की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहा’

गृह मंत्री ने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक और विश्व भर में फैले भारतीय, पीएम मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घकालीन सेवा के लिए ईश्वर से हृदयपूर्वक प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का जीवन वैभव और व्यक्तित्व का रोम-रोम भारत माता की सेवा में समर्पित है, उनके जन्मदिन को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि 11 वर्षों से पूरा भारत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रहा है.

‘सालों से अटके कामों को पीएम ने पल भर में हल किया’

अमित शाह ने कहा कि चाहे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो और अंत में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब देना हो, पीएम मोदी ने यह सब किया है. उन्होंने कहा ‘सालों से हम सभी चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने.राहुल बाबा बीजेपी का मजाक उड़ाते थे, कहते थे, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे क्योंकि तारीख नहीं बताएंगे’. मंदिर बन गया है, राम लला स्थापित हो गए हैं और आज पूरी दुनिया में लोग खुशी मना रहे हैं’. उन्होंने आगे कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो या सोमनाथ मंदिर को सोने से फिर से बनाने का काम शुरू करना, ऐसे हर मुद्दे जो सालों से अटके हुए थे, पीएम मोदी ने उन्हें पल भर में हल कर दिया और देश के लोगों का विश्वास बढ़ाया.

‘देश के एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ‘वर्षों से बीजेपी के कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 को हटाने की इच्छा रखते थे. हमारी आवाज बुलंद थी, लेकिन हम यह भी सोचते थे कि यह कैसे संभव होगा. देश ने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री चुना और अनुच्छेद 370 को समाप्त किया. वर्षों तक मोदी के नेतृत्व में काम करते हुए मैंने देखा है कि वह देश के एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली. इसी वजह से मनमोहन सिंह जिस 11वें स्थान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ गए थे, वह अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. दिल्ली वालों, तैयार रहो, 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके होंगे’.

’17 सितंबर को 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ’

इसके आगे शाह ने कहा पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए सभी लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी की एक टीम बैठी जिसमें इसको लेकर चर्चा हुआ कि कैसे पीएम का जन्मदिन मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया कि जिसका जीवन सेवा के लिए हो तो उसके लिए सेवा पखवाड़ा मनाया जाए. उन्होंने कहा कि राज्य से लेकर ग्राम पंचायत तक सफाई से लेकर गरीबों के कल्याण की योजनाओं की शुरुआत करते हैं. मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया.

गृह मंत्री ने कहा कि 7 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त अनाज से लेकर 5 लाख स्वास्थ्य सेवा दिया. 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाए. उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के कटौती की शुरुआत पीएम ने की. शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने सरकारों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया लेकिन पहले की सरकारों ने भेदभाव किया.

‘भारत में बनी चीजें ही खरीदें, बाहर की नहीं’

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा ‘दिल्ली वालों, दिवाली और नवरात्रि जल्द ही आने वाले हैं. आप जो भी इस्तेमाल करते हैं, उस पर अब 28% और 18% की बजाय 0% और 5% GST लगेगा. मैं दिल्ली की माताओं और बहनों से कहना चाहता हूं कि घर पर हावी रहें और 22 सितंबर से अधिक से अधिक खरीदारी शुरू करें. खुलकर खरीदारी करें, लेकिन केवल भारत में बनी चीजें ही खरीदें, बाहर की नहीं. समय आ गया है कि भारत का प्रत्येक नागरिक केवल वही खरीदने का संकल्प ले जो हमारे देश में बना है. स्वदेशी को बढ़ावा देना हमारा स्वभाव बनना चाहिए. तभी समृद्ध भारत का संकल्प पूरा होगा’.

Previous Post

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज

Next Post

कर्नाटक में 12 लाख राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी, सरकार ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Next Post

कर्नाटक में 12 लाख राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी, सरकार ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

इंदौर के विक्रम अवॉर्ड प्राप्त स्वर्गीय पहलवान बंते यादव की स्मृति में कुश्ती का आयोजन करवाया गया। इंदौर शहर के मध्य बास्केटबॉल इंदौर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नामी ग्रामीण पहलवान ने भाग लिया। 
शहर में कुश्ती की दीवानगी भी काम नहीं हुई। रविवार को हुए दंगल में बड़ी संख्या में लोग कुश्ती देखने पहुंचे स्टेडियम कुश्ती देखने वालों से भर गया था। 
.
.

#janhitmedia #latestnews #hindinews #news 
#breakingnews #currentaffairs #today #indore
इंदौर में दंगल : दूर दूर से आये नामचीन पहलवान #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 8 5 7
Users Today : 12
Total Users : 13857
Views Today : 29
Total views : 24624
Who's Online : 0
Server Time : June 15, 2026 1:44 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.