• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बिना परमिशन के खड़ी कर दी 5 मंजिला ईमारते मप्र के 13 अधिकारी IAS और 9 IPS बनेंगे चालू वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 7600 से अधिक प्रकरण अग्रिम कर 30 जून तक भरने पर 6 टका छूट श्रमिको को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ दिलाई जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र: झोन पर शिफ्ट करने से बिगड़ेगी व्यवस्था 8 माह बाद सहकारिता में निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त ब्रिक्स सम्मेलन कल इंदौर में, 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे बंगले की अनुमति लेकर ब्लॉक बनाए, 4 गुना किया निर्माण अब झोनल ऑफिस में बनेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र

निवेशकों की बल्ले-बल्ले रिलायंस और TCS का बढ़ा मार्केट कैप, LIC-HUL ने गंवाई बढ़त

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 14, 2025
in इंदौर
0

शेयर बाजार में बीते हफ्ते तेजी देखने को मिली थी. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ था. इसी के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप पिछले हफ्ते कुल मिलाकर 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया. आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा फायदा बजाज की एनबीएफसी कंपनी को हुआ है. जिसके मार्केट कैप में करीब 41 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखी गई है.

वहीं दो कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. जिसमें देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी है. दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में ज्वाइंटली करीब 14000 हजार करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है. जोकि काफी मामूली है. अगर बात शेयर बाजार की करें तो पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,193.94 अंक या 1.47 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की टॉप 10 कंपनियों में किस कंपनी के मार्केट कैप में इजाफा और कौन सी कंपनी की वैल्यूएशन में गिरावट देखने को मिली है.

देश की टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में किस तरह का हुआ बदलाव

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है.

  1. बीते हफ्ते देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक बजाज ग्रुप की बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया.
  2. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
  3. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये हो गया है.
  4. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 27,741.57 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला और कंपनी की वैल्यूएशन 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
  5. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का वैल्यूएशन 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा.
  6. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 10,644.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और इसका बाजार मूल्यांकन 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
  7. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये पर आ गई है.
  8. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया.
  9. इस रुख के उलट देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये पर आ गया.
  10. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये रह गई.

बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा

मार्केट की रैली में जहां देश की बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ. वहीं, दूसरी ओर फाइनेंस सेक्टर की कंपनी बजाज फाइनेंस को इस दौरान सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ. कंपनी का मार्केट कैप एक ही हफ्ते में 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अगर कंपनी के शेयरों की बात करें तो उसमें में इजाफा देखने को मिला. कंपनी के शेयर बीते 5 करोबारी दिनों में करीब 7 फीसदी तक भाग कर 1,002.70 रुपये पर बंद हुए हैं.

Previous Post

देखते ही हो जाएंगे फैन! 6,500mAh बैटरी और धांसू कैमरा, बजट में लॉन्च होगा नया 5G फोन

Next Post

कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

Next Post

कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

मामला इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक एक का है,  जहां पूर्व पार्षद अग्निहोत्री के पंप पास से सिरपुर माध्यमिक स्कूल से होते हुए कांकड़ जाने वाले मार्ग पर पिछले करीब एक साल से धीमी गति से बन रही पुलिया के लिए रहवासियों ने आज प्रदर्शन किया। 
वार्ड एक के कांग्रेस नेता अनवर खान के साथ बड़ी संख्या में रहवासियों ने पुलिया पर प्रदर्शन कर जल्दी यातायात शुरू करने की मांग की। इस दौरान मौके पर आए ठेकेदार ने कहा कि नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया के कारण काम धीमा है। 
नगर निगम ने 25 प्रतिशत राशि का भी भुगतान नहीं किया। निर्माण पूरा करने की अवधि 1 वर्ष है जिसमें अभी 2 माह बाकी है। नगर निगम पैसा दे दे तो जल्दी काम पूरा हो जाएगा।
.
.

#janhitmedia #hindinews #latestnews #news 
#currentaffairs #today #indore #viral #imc 
#breakingnews #indianpolitician #shorts
पुलिया बनाने के लिए रहवासियों का प्रदर्शन #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 8 0 4
Users Today : 21
Total Users : 13804
Views Today : 44
Total views : 24341
Who's Online : 0
Server Time : June 13, 2026 5:01 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.