• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

बेटी पराई नहीं! 2 दिन पड़ा रहा पिता का शव, किसी ने देखा तक नहीं, शिल्पी ने खुद दिया कंधा; अंतिम संस्कार भी किया

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 10, 2025
in उत्तरप्रदेश
0

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोतवाली क्षेत्र के औरखी गांव में हुई एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. यहां एक पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ गया कि मृतक का शव पूरे दो दिन तक घर में ही रखा रहा. परिवार में आपसी मतभेद और कलह के कारण अंतिम संस्कार टलता रहा. आखिर में सोमवार को पुलिस हस्तक्षेप के बाद मृतक की विवाहिता बेटी शिल्पी ने परंपरा से हटकर अपने पिता को मुखाग्नि दी.

इस दौरान बेटी ने अपने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई. औरखी गांव के रहने मृतक की अचानक मौत ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया, लेकिन मृत्यु के बाद स्थिति उस समय जटिल हो गई, जब पारिवारिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के चलते शव का अंतिम संस्कार टलता चला गया. परिवार के कुछ सदस्य आपस में उलझते रहे और शव को दफनाने या जलाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई. इस बीच गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं.

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई. पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव को परिवार को सौंपा गया. इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. सबसे भावुक और मार्मिक क्षण तब सामने आया जब मृतक की विवाहिता बेटी शिल्पी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी.

हर कोई हुआ भावुक

आमतौर पर हिंदू रीति-रिवाजों में अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी बेटे पर होती है, लेकिन मृतक की कोई बेटा न होने के कारण हालात ने बेटी को यह दायित्व निभाने के लिए मजबूर कर दिया. शिल्पी ने अपने पिता के शव को कंधा दिया और फिर परंपरा निभाते हुए चिता को अग्नि दी. इस दृश्य ने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया. अंतिम संस्कार के दौरान शिल्पी ने खुलकर कहा कि उसके पिता की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है.

बेटी ने जताया पिता की हत्या का शक

उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या की गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. शिल्पी की यह बात गांव वालों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई. पुलिस ने बेटी के आरोपों को गंभीरता से लिया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला, उसमें स्वाभाविक मौत सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

वही इस मामले में जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मृतक की जमीन को लेकर परिवार में विवाद बना रहा, जिस कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई. बेटी को समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया, जहां बेटी ने पिता को कंधा दिया गया और फिर उसकी चिता को मुखाग्नि भी दी.

Previous Post

शिवसेना (UBT) को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की मिली इजाजत, जानें क्यों बढ़ी उद्धव ठाकरे की टेंशन

Next Post

आधार सत्यापन से बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड हुए रद्द, बिहार में डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

Next Post

आधार सत्यापन से बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड हुए रद्द, बिहार में डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

सड़क के नाम पर खेत कब्जाने की साजिश
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:15 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.