गुरदासपुर: NIA ने पंजाब में रेड की है। 3 दिन पहले एनआईए ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर कस्बे के भैणी बांगर गांव निवासी सन्नी को एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही NIA की एक टीम उसे लेकर श्री हरगोबिंदपुर के भामरी गई। जहां से विस्फोटक जैसी वस्तु बरामद होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बम निरोधक दल, दमकल और चिकित्सा दल को मौके पर बुलाया गया है। श्री हरगोबिंदपुर थाना पुलिस ने 200 मीटर के इलाके को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, NIA की टीम ने 3 दिन पहले सन्नी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद, उसे बुधवार को कुछ बरामदगी के लिए भामरी गांव लाया गया था। हालांकि टीम अभी कोई विवरण देने को तैयार नहीं है, लेकिन जानकारी के अनुसार, टीम ने पुलिस के सहयोग से भामरी स्थित एक बंद पड़े निजी स्कूल की दीवार के पास एक तालाब से पेंट से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी बरामद की है, जिसमें विस्फोटक होने की संभावना है। बम निरोधक दल, अग्निशमन दल और चिकित्सा दल को बुलाया गया तथा 200 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया।


Users Today : 7
Total Users : 18523
Views Today : 9
Total views : 34030
Who's Online : 0
Server Time : October 23, 2026 12:46 am