जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को भोगपुर केस को लेकर आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
तारा ने की पंजाबियों से एकजुट होने की अपील
कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जगतार सिंह तारा ने कहा कि वह “चढ़दी कलां” में है। उन्होंने हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की और पंजाबियों से एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। जगतार सिंह तारा ने कहा कि, “दिल्ली के आगे हाथ फैलाने” की बजाए पंजाब को अपनी ताकत से खड़ा होना चाहिए।
मोदी सरकार के ऐलान पर सवाल
तारा की पेशी के दौरान उनके एक साथी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे की बात बताई। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि का ऐलान किया था। इस पर तारा के साथी ने कहा कि इस पैसे से पंजाब की समस्याएं पूरी तरह हल नहीं होंगी, हालांकि इससे कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है।


Users Today : 86
Total Users : 18516
Views Today : 277
Total views : 34017
Who's Online : 2
Server Time : October 22, 2026 11:11 pm