जम्मू-कश्मीर के आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को सोमवार को डोडा जिले में सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. बेटे की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पिता का बयान सामने आया है. विधायक मेहराज मलिक के पिता ने कहा, अब अदालत फैसला करेगी. डोडा के डीसी साहब के साथ झगड़ा हुआ था. साथ ही उन्होंने कहा, मेहराज पर पीएसए के तहत गलत आरोप लगाए गए हैं.
ऐसा पहली बार है जब किसी मौजूदा विधायक को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है. पीएसए एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की इजाजत देता है. विधायक मेहराज मलिक पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, युवाओं को भड़काने और राहत के कार्यों में बाधा डालने के आरोप हैं.


Users Today : 65
Total Users : 18495
Views Today : 233
Total views : 33973
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 4:11 pm