• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्रीवास्तव बने भारतीय लेखा संघ के सदस्य यह कैसा सहकार : इंदौर से भोपाल तक अधिकारी नहीं ! रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुकमचंद मिल कमेटी ने पटेल एवं परमालिया को किया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान : 76 स्थानों पर लगे सोलर कैंप एसआईआर में मतदाताओं के नाम काटने पर विरोध प्रदर्शन सुभाष मंच ने झांकियों को दिया स्व. मिश्रीलाल वर्मा सम्मान  इंदौर में अनंत चतुर्दशी की ऐतिहासिक परंपरा राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शहर में लगे झूठ की गूंज के पोस्टर बंद हो सकती है लाडली बहना योजना, हाईकोर्ट में याचिका

जम्मू-कश्मीर: मेहराज पर PSA के तहत गलत आरोप लगाए गए… आप MLA की गिरफ्तारी के बाद पिता का बयान आया सामने

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 9, 2025
in हिमाचल प्रदेश
0

जम्मू-कश्मीर के आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को सोमवार को डोडा जिले में सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. बेटे की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पिता का बयान सामने आया है. विधायक मेहराज मलिक के पिता ने कहा, अब अदालत फैसला करेगी. डोडा के डीसी साहब के साथ झगड़ा हुआ था. साथ ही उन्होंने कहा, मेहराज पर पीएसए के तहत गलत आरोप लगाए गए हैं.

ऐसा पहली बार है जब किसी मौजूदा विधायक को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है. पीएसए एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की इजाजत देता है. विधायक मेहराज मलिक पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, युवाओं को भड़काने और राहत के कार्यों में बाधा डालने के आरोप हैं.

सीएम का रिएक्शन भी आया सामने

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायक मलिक की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ अनिर्वाचित सरकार की ओर से सत्ता का गलत इस्तेमाल करार दिया है. सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मेहराज मलिक को पीएसए के तहत हिरासत में रखना बिल्कुल भी सही नहीं है. वो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं हैं और इस बदनाम कानून का इस्तेमाल कर उन्हें गिरफ्तार करना गलत है. अगर निर्वाचित प्रतिनिधि के खिलाफ भी यह गैर-निर्वाचित सरकार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर सकती है, तो फिर जम्मू-कश्मीर के लोगों से लोकतंत्र पर विश्वास बनाए रखने की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

#WATCH | Doda, J&K | On arrest of his son and AAP J&K President Mehraj Malik, Shamas Din Malik says, “The court will decide now…There was a fight with DC sahib (Deputy Commissioner of Doda)…He has been wrongly charged under PSA…” pic.twitter.com/7j2BcKhBok

— ANI (@ANI) September 9, 2025

अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने विधायक मेहराज मालिक की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. आप नेताओं ने कहा कि मेहराज मलिक अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल की मांग कर रहे थे तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, क्या अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल मांगना इतना बड़ा गुनाह है कि उसके लिए एक चुने हुए विधायक को जेल में डाल दिया जाए? मेहराज मलिक AAP के शेर हैं. वो हमेशा जनता की आवाज बनकर हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. जेल, धमकियों और साजिशें, ये सब आप के किसी भी सिपाही को कभी नहीं डरा सकतीं.

“ये शासन की तानाशाही है”

मेहराज मलिक की गिरफ्तारी की आप सांसद संजय सिंह ने भी निंदा की है. उन्होंने गिरफ्तारी को लेकर कहा, मलिक अपने क्षेत्र में अस्पताल के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं. उनको जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये शासन की तानाशाही है, मलिक संघर्षशील नेता हैं वो ऐसी कायराना कार्यवाही से नहीं डरते.

BJP ने क्या कहा?

वहीं, जम्मू‑कश्मीर की बीजेपी इकाई ने मलिक की पीएसए के तहत हुई गिरफ्तारी का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, राजनीति में कुछ नाजुक तत्व शामिल हो गए हैं, जो आम जनता और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Previous Post

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक जाएगी ट्रेन, सुरंग में होगा 105km का सफर

Next Post

कुल्लू में भूस्खलन… घर पर गिरा मलबा, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Next Post

कुल्लू में भूस्खलन… घर पर गिरा मलबा, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

राहुल गांधी एक रहस्मयी नेता हैं, वह कब कहां जाते हैं क्या करते हैं ? किसी को पता नहीं !  यह बात मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कही।  उन्होंने प्रेस से यह भी कहा कि हमें तो अखबारों से मालूम पड़ता है हम उनके बारे मे सिर्फ सुनते हैं। 
.
.

#janhitmedia #indore #rahulgandhi #congress 
#politics #bjp #kailash #reels #viral #shorts 
#breakingnews #latestnews #news #inc
राहुल गांधी रहस्यमयी नेता हैं- विजयवर्गीय
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 8 3 7 5
Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:26 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.