बलौदाबाजार: बाढ़ और बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भारी बारिश से एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल, जिले के कसडोल पुलिस ने चाचा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले शराब पिलाकर, फिर धारदार हथियार से हत्या कर शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया था। लेकिन बारिश के बाद पानी बढ़ने से शव बहकर बाहर आ गया और मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, पुलिस को 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर गौठान के पास जोंक नदी किनारे अज्ञात शव मिला था जिसके दोनों हाथ स्कॉर्फ से बंधे मिले थे। गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने जांच में जुटकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान पिसीद गांव के शिवप्रसाद साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक के ही भतीजे डिगेश साहू सहित एक अन्य साथी ने हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वही मृतक शिवप्रसाद का स्वभाव गुस्सैल था और आए दिन परिवार से झगड़ा करता था। इसी रंजिश में भतीजे डिगेश और उसके साथी ने हत्या की साजिश रची। दोनों उसे शराब पिलाकर नदी किनारे ले गए और धारदार हथियार से हमला कर दिया हत्या के बाद शव को रेत में दफना दिया। बारिश के बाद शव नदी किनारे बहकर बाहर आया और राजफाश हुआ।


Users Today : 67
Total Users : 17064
Views Today : 100
Total views : 30981
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 9:13 pm