खरगोन : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के NICU में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि खरगोन में लापरवाही का एक और उदाहरण देखने को मिला है। जहां मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चूहों का डेरा लगा हुआ है। जहां प्रसूति वार्ड में चूहे बेखौफ घूम रहे हैं।
नवजातों की मौत से अब मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाएं खौफ के साय में जीने को मजबूर हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक ही डर सताता है कि कहीं यहां चूहे तो नहीं। लेकिन सरकारी की लचर व्यवस्था का आलम ऐसा है कि अस्पतालों में चूहे ज्यादा और मरीज कम देखने को मिलते हैं। एक ऐसी ही वीडियो मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली जहां प्रसूति महिला के परिजनों ने चूहों के वीडियो बनाकर वायरल किए हैं। कहा जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन और स्टॉफ की लापरवाही प्रसूताओं और नवजातों पर भारी पड़ सकती है।
बता दें कि इंदौर में NICU में चूहों के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद भी स्वास्थ्य महकमों में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही।


Users Today : 91
Total Users : 18413
Views Today : 126
Total views : 33716
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:41 pm