• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
आज 79 वर्ष का हुआ हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन

48 मौतें, 20 लाख आबादी प्रभावित, 4 लाख ने छोड़ा घर… पंजाब में बाढ़ का सितम

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 8, 2025
in पंजाब
0

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. आसमान से कहर बनकर बरसी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. नदियां उफान पर हैं. गांवों और शहरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस आपदा में मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार तक जहां राज्य में 46 मौत की जानकारी थी. वहीं अब सोमवार को इस आंकड़े में इजाफा हो गया और मरने वालों की संख्या 46 से बढ़कर 48 हो गई है.

मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पठानकोट जिले में तीन लोग अब भी लापता हैं. इस बाढ़ में न सिर्फ लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला. बल्कि भारी नुकसान भी हुआ है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 1.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जो बाढ़ की वजह से बीते कई दिनों से बंद थे. उन्हें अब खोला जाएगा हालांकि, अभी भी जिन स्कूलों और कॉलेजों को बाढ़ से नुकसान पहुंचा है. उनको बंद रखने का फैसला इलाके के डिप्टी कमिश्नर लेंगे.

आज से खुल सकते हैं कुछ स्कूल

इसके साथ ही आगे बताया गया कि प्राइवेट स्कूल 8 सितंबर यानी सोमवार से खुल जाएंगे, जबकि सरकारी स्कूलों में कक्षाएं 9 सितंबर से शुरू होंगी. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की अनुमति दी जाएगी, जो बाढ़ के कारण जमा हो गई है. उन्होंने कहा कि खेतों में गाद और रेत का जमाव अगली फसल बोने में किसानों की सबसे बड़ी चिंता है.

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पोंग बांध का जलस्तर करीब दो फुट घटकर 1,392.20 फुट दर्ज किया गया. हालांकि, यह अब भी उसकी अधिकतम सीमा 1,390 फुट से दो फुट ज्यादा है. शनिवार को यह जलस्तर 1,394.19 फुट था. सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध का जलस्तर रविवार को 1,677.98 फुट दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 1,678.14 फुट था. बांध में पानी का प्रवाह 66,891 क्यूसेक और निकासी 70,000 क्यूसेक रही.

लगभग 4 लाख लोग हुए बेघर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालातों को लेकर बैठक की, जिसमें बताया गया कि अब तक 2,050 गांवों में करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें 3,87,898 लोग सीधे तौर पर बेघर हुए हैं. अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों से 22,938 लोगों को निकाला गया है. राज्य सरकार ने 219 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जिनमें 5,400 से ज्यादा लोगों को शरण दी गई है. पंजाब इस समय कई दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ आपदा का सामना कर रहा है.

Previous Post

कासगंज: BJP सांसद की बहन का ससुराल में उत्पीड़न, ससुर और देवर ने नहाते समय बनाया वीडियो, डंडे से मारा, चाकू से भी किया हमला

Next Post

UP में छात्रों को नौकरी नहीं लाठी मिलती है… बंगाल शिक्षक परीक्षा में बाहरी लोगों के बैठने पर बीजेपी पर बरसी TMC

Next Post

UP में छात्रों को नौकरी नहीं लाठी मिलती है… बंगाल शिक्षक परीक्षा में बाहरी लोगों के बैठने पर बीजेपी पर बरसी TMC

सीजेपी के दीपके की छात्रों से अपील # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 9 8
Users Today : 16
Total Users : 15598
Views Today : 31
Total views : 27736
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 12:15 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.