फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है. जिसके बाद रीना सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है. रीना सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हए कहा है कि उनके देवर राजेश और उनके ससुर लक्ष्मण सिंह ने उनको जान से मार देने की धमकी दी है, इतना ही नहीं ससुर और देवर ने मिलकर उनपर हमला भी किया है. उनको कथित तौर पर गाली-गलौज भी दी गईं हैं. डंडे से पीटने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह ने यह दावा किया है कि जब वो रविवार के दिन दोपहर में अपने बाथरूम में नहा रही थी तो तब उसी समय वहां उनके ससुर और देवर आए और उन दोनों ने मिलकर खिड़की से उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की. जब उन्होंने ससुर और देवर की इस हरकत का विरोध किया तो उन लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया, इसके बाद मारपीट की गई, ससुर ने डंडे से वार भी किया और जान से मारने को लेकर धमकाया भी गया.


Users Today : 11
Total Users : 18441
Views Today : 11
Total views : 33751
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 1:35 am