शाहरुख खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं. कभी हीरो, तो कभी विलेन बनकर भी उतरे. साथ ही वो महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोच बनकर बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं. कबीर खान के किरदार पर अब बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने सवाल उठाए हैं. हाल ही में टीवी9 भारतवर्ष के खास कार्यक्रम सत्ता सम्मेलन में पहुंचे एक्टर ने कहा कि फिल्म में जानबूझकर इस किरदार को मुस्लिम दिखाया गया. जबकि वो किरदार मीर रंजन नेगी का था. लेकिन जिस रोल को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं, उसका सच क्या है? जानिए.
दरअसल सत्ता सम्मेलन में अन्नू कपूर ने कहा ‘चक दे इंडिया’ में मीर रंजन के किरदार को मुस्लिम बना दिया गया. वो कहते हैं- मैंने देखी है वो फिल्म, तकलीफ की बात है कि मीर रंजन नेगी का ही रोल क्यों नहीं दिखाया गया. ये चतुराई, चतुर, चलाक, चौकस, चमत्कारी खयाल होते हैं. जिस पर हिंदू समाज ने भी सवाल उठाए हैं. कर्मिशियल फिल्म बनाने के चक्कर में यह किया गया.


Users Today : 64
Total Users : 18494
Views Today : 230
Total views : 33970
Who's Online : 1
Server Time : October 22, 2026 3:52 pm