इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल के एनआईसीयू (नवजात गहन देखभाल इकाई) में चूहों के काटने से 2 बच्चों की मौत हो गई थी. अब यह मामला राजनीतिक तूल भी पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन 2 बच्चों की मौत को हत्या बताया है. इसके साथ ही सरकार पर भी जमकर हमला बोला है.
राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत. यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है. यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर रूह भी कांप जाए. एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई.


Users Today : 5
Total Users : 18435
Views Today : 5
Total views : 33745
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 12:44 am