जालंधर : शहरवासियों के लिए एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अगर आप बाहर के खाने-पीने का शौक है तो ये खास जानकारी आपके लिए ही है। मिली जानकारी के अनुसार एक ताजी घटना कांग्रेस के युवा नेता के साथ घटी है, जिसने जमैटो की जरिए जोहल मार्केट मॉडल टाउन स्थित मशहूर नामी रेस्टोरेंट कुल्चा लैंड से अमृतसरी कुल्चे का ऑर्डर किया था।
युवा नेता अंगद दत्ता ने बताया कि उन्होंने ये ऑर्डर अपने पीपीआर स्थित दफ्तर में मंगवाया था। आज सुबह 11:57 उनका आर्डर जमैटो के जरिए पहुंचा। इसी बीच जब उन्होंने इसे खाना शुरू किया तो उसमें मरी हुई मक्खी निकली। उन्होंने कहा कि अगर ये मरी हुई मक्खी वह अचानक से निगल जाते तो उनके सेहत कितनी खराब हो सकती थी। ये बहुत बड़ी लापरवाही है। इस घटना के बाद युवा नेता अंगद दत्ता ने इसकी शिकायत जमैटो प्रबंधन और फूड विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से साफा जाहिर होता है कि, खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है।



Users Today : 99
Total Users : 18421
Views Today : 140
Total views : 33730
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 10:36 pm