• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्रीवास्तव बने भारतीय लेखा संघ के सदस्य यह कैसा सहकार : इंदौर से भोपाल तक अधिकारी नहीं ! रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुकमचंद मिल कमेटी ने पटेल एवं परमालिया को किया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान : 76 स्थानों पर लगे सोलर कैंप एसआईआर में मतदाताओं के नाम काटने पर विरोध प्रदर्शन सुभाष मंच ने झांकियों को दिया स्व. मिश्रीलाल वर्मा सम्मान  इंदौर में अनंत चतुर्दशी की ऐतिहासिक परंपरा राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शहर में लगे झूठ की गूंज के पोस्टर बंद हो सकती है लाडली बहना योजना, हाईकोर्ट में याचिका

देश में पहली टेस्ला कार की हुई डिलीवरी, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक को मिली

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 5, 2025
in महाराष्ट्र
0

मुंबई के ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ से पहली टेस्ला कार की डिलीवरी शुक्रवार 5 सितंबर को हुई. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित शोरूम से मॉडल Y की पहली डिलीवरी ली. मुंबई में भारत के पहले ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन इसी साल 15 जुलाई को हुआ था. कार की डिलीवरी मिलने पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद को भाग्यशाली बताया. उनका कहना है कि उन्होंने ये कार अपने पोते के लिए खरीदी है.

उन्होंने कहा, ‘मैं आज भारत में पहली टेस्ला कार खरीदकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं. इसके जरिए से मैं जागरूकता फैलाना चाहता हूं और लोगों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं. अगले 10 सालों में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर आने चाहिए. मैंने यह पहली कार अपने पोते के लिए खरीदी है और मैं चाहता हूं कि जो माता-पिता ऐसी कारें खरीद सकते हैं, वे अपने बच्चों को छोड़ने के लिए इनका उपयोग करें, ताकि युवा पीढ़ी में भी जागरूकता फैल सके.’

दिल्ली में खुल चुका है टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने 11 अगस्त को दिल्ली में अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करके भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया. राष्ट्रीय राजधानी में यह एक्सपीरियंस सेंटर एयरोसिटी इलाके में वर्ल्डमार्क 3 में है. यह विजिटर्स को भारत में पेश किए गए टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने का अवसर प्रदान करेगा. बीते दिन एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में टेस्ला इंडिया ने घोषणा की कि मॉडल Y की डिलीवरी जल्द ही दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में शुरू होगी. पोस्ट में लिखा है, ‘मॉडल Y की डिलीवरी जल्द शुरू होगी.’

कितनी है टेस्ला के Y मॉडल की कीमत?

कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी टेस्ला मॉडल Y के लॉन्च के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कदम रखा. इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है. टेस्ला का मॉडल Y भारतीय बाजार में उपलब्ध एकमात्र मॉडल है. इसके दो वेरिएंट हैं, रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव. पहले वेरिएंट की कीमत 60 लाख रुपए और दूसरे वेरिएंट की कीमत 68 लाख रुपए है. इन दोनों वेरिएंट में से, लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव की रेंज 622 किलोमीटर है और यह 5.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

Previous Post

‘Sorry, बॉयफ्रेंड से शादी करूंगी…’, घर से भागी, फिर पति को WhatsApp पर भेजी फोटो, मैसेज में लिखी ये बात

Next Post

जोधपुर में आज से RSS की अहम बैठक, राष्ट्रीय मुद्दों पर होगा मंथन, 32 संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Next Post

जोधपुर में आज से RSS की अहम बैठक, राष्ट्रीय मुद्दों पर होगा मंथन, 32 संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

महात्मा गांधी और शाहिद ए आजम भगत सिंह को लेकर एक सवाल अक्सर पूछा जाता है कि इस देश में गांधी की बकरी बांधने वाली रस्सी संभालकर रखी है लेकिन देश के लिए शहादत देने वाले भगतसिंह को फांसी की रस्सी कहां है ?
हाल ही में जब यह सवाल हमारे सामने आया तो दिमाग में एक यह आना स्वाभाविक है कि बात सही है! जब गांधीजी की यादें संभालकर रखी जा सकती है, तो भगतसिंह की क्यों नहीं ?  लेकिन जब इस पर मंथन किया तो जवाब आया कि भगत सिंह जी की शहादत 1930 में हुई थी और उसके 17 वर्ष बाद तक इस देश में अंग्रेजी सरकार थी...
जब सरदार भगत सिंह जी को फांसी देने के बाद अंग्रेज सरकार ने उनकी मृत्यु को भी चोरी छुपे जलाया और क्रांतिकारी से जुड़ी यादों को मिटाने का काम किया। ऐसे में उनके सबसे कट्टर दुश्मन क्रांतिकारी भगतसिंह की कोई भी याद क्यों संभाई जाएगी। 
वहीं जब गांधीजी को गोली मारी गई थी तब इस देश में पंडित नेहरू और सरदार पटेल की सरकार थी, जिन्होंने गांधीजी की एक एक याद को सहेजने का काम किया।
इसलिए गांधी की बकरी और भगतसिंह की फांसी वाली रस्सी का सवाल बेमानी है ! और सबसे खास बात यह सवाल लोगों के जेहन में नहीं है, बल्कि लोगों के जेहन में डाला जाता है! ऐसे में इसका तार्किक जवाब ज्यादा जरूरी हो जाता है।
.
.

#janhitmedia #indore #gandhi #bhagatsingh 
#krantikari #goat #facts #vieal #todaynews 
#breakingnews #shorts #politics #news
सवाल गांधी की बकरी बांधने वाली और भगतसिंह की फांसी वाली रस्सी का!
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 8 7 0 0
Users Today : 87
Total Users : 18700
Views Today : 120
Total views : 34303
Who's Online : 0
Server Time : October 24, 2026 10:44 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.