मुंबई के ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ से पहली टेस्ला कार की डिलीवरी शुक्रवार 5 सितंबर को हुई. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित शोरूम से मॉडल Y की पहली डिलीवरी ली. मुंबई में भारत के पहले ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन इसी साल 15 जुलाई को हुआ था. कार की डिलीवरी मिलने पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद को भाग्यशाली बताया. उनका कहना है कि उन्होंने ये कार अपने पोते के लिए खरीदी है.
उन्होंने कहा, ‘मैं आज भारत में पहली टेस्ला कार खरीदकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं. इसके जरिए से मैं जागरूकता फैलाना चाहता हूं और लोगों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं. अगले 10 सालों में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर आने चाहिए. मैंने यह पहली कार अपने पोते के लिए खरीदी है और मैं चाहता हूं कि जो माता-पिता ऐसी कारें खरीद सकते हैं, वे अपने बच्चों को छोड़ने के लिए इनका उपयोग करें, ताकि युवा पीढ़ी में भी जागरूकता फैल सके.’


Users Today : 53
Total Users : 17050
Views Today : 77
Total views : 30958
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 4:25 pm