• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 3, 2025
in दिल्ली/NCR
0

पंजाब इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर चुनौती से गुजर रहा है. कई जिलों के तमाम गांवों में पानी भर गया है, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किए जा रहे हैं, और ज़िंदगी को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश जारी है. इस कठिन समय में आम आदमी पार्टी अपने सामाजिक दायित्व और ज़मीनी प्रतिबद्धता को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जोड़ी लोगों के लिए एक मजबूत संबल और उम्मीद की सबसे बड़ी किरण बनकर सामने आई है.

अरविंद केजरीवाल पंजाब में गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की प्रत्यक्ष समीक्षा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे. एक राष्ट्रीय नेता का स्वयं ज़मीनी हालात समझना और लोगों के बीच खड़े होना, जनसेवा की उसी भावना का प्रतीक है जिसके लिए आम आदमी पार्टी जानी जाती है.

दिल्ली से राहत सामग्री का संकलन

दिल्ली के बाज़ार, कॉलोनियों, मोहल्लों, व्यापारी संगठनों और सामाजिक समूहों में राहत सामग्री का संकलन किया जा रहा है. राशन, दवाइयां, कपड़े, आवश्यक वस्तुएं पैक की जा रही हैं, यह सिर्फ राहत नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है जो पंजाब की ओर भेजा जा रहा है. वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज स्वयं राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच चुके हैं. वह सिर्फ नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. उनके नेतृत्व में जो सामग्री भेजी गई, उसमें ORS, साबुन, त्रिपाल, मच्छरदानी, टॉर्च, ड्राय मिल्क, डाइपर्स, कैंडल्स, दवाइयां, बेडशीट, बिस्किट, सैनिटाइज़र, टूथपेस्ट-टूथब्रश, सूखा राशन और पानी की बोतलें जैसे ज़रूरी सामान शामिल हैं, जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तत्काल ज़रूरतों को पूरा करेंगे.

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसदों और विधायकों ने भी अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है. यह कदम केवल एक आर्थिक योगदान नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि पार्टी का हर जनप्रतिनिधि इस संकट में पंजाब की जनता के साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पहले दिन से ही राहत कार्यों में जुटी है.

NDRF की टीमें, स्वास्थ्य विभाग तैनात

मुख्यमंत्री स्वयं कई ज़िलों का दौरा कर चुके हैं, लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं, और प्रशासनिक तैयारियों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं. NDRF की टीमें, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतें और स्थानीय प्रशासन मिलकर पूरे समर्पण से राहत कार्य चला रहे हैं. यह प्रशासनिक तत्परता पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में देश के सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर पंजाब की मदद करें. यह समय एकजुटता और संवेदना का है, राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने का है.

पंजाब के लोगों का दुख हमारा दुख- आप

आज जब लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जब महिलाएं अपने बच्चों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रही हैं, जब बुज़ुर्गों को दवाइयों और राशन की ज़रूरत है, उस समय राहत सामग्री के ट्रक नहीं, भरोसे और अपनापन लेकर पहुंच रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने यह दिखा दिया है कि जब राजनीति सेवा भाव से प्रेरित होती है, तो वह लोगों की तकलीफ़ें कम करने का माध्यम बन जाती है.

यह वही राजनीति है, जो मंच से नहीं, मैदान से चलती है. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के लोगों का दुख सिर्फ पंजाब का नहीं, पूरे देश का साझा उत्तरदायित्व है, और आम आदमी पार्टी इस ज़िम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभा रही है.

Previous Post

महाराष्ट्र में अब Maratha Vs OBC! कैबिनेट की बैठक में नहीं आए मंत्री छगन भुजबल; दोनों जातियों के बीच बढ़ेगी टकराहट

Next Post

कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%

Next Post

कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%

दिल्ली में सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों द्वारा दिनभर आंदोलन के बाद शाम को आराम के लिए स्थान तलाशना पड़ रहा है। ऐसे में पास के गुरुद्वारों ने सभी छात्रों के लिए दरवाजे खोल दिए और रात्रि विश्राम के साथ जलपान, भोजन आदि व्यवस्था भी कार्रवाई।
इस समय दिल्ली में देशभर के छात्र इकट्ठे हो गए हैं। लाठी चार्ज के बाद राजधानी छोड़ने की जगह और अधिक छात्र दिल्ली पहुंच गए। स्थानीय लोग भी छात्रों के साथ शामिल हो गए हैं।
.
.

#janhitmedia #delhi #jantarmantar #protest 
#students #neet #todaynews #news #indore
गुरुद्वारा में मिली रात्रि विश्राम और भोजन की सुविधा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 9 2
Users Today : 10
Total Users : 15592
Views Today : 16
Total views : 27721
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 9:58 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.