• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 3, 2025
in राष्ट्रीय
0

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में किए गए एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुला हुआ है. दरअसल, यहां दो तिहाई से अधिक महिलाओं को सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने के लिए अपनी दैनिक आय का लगभग 10% खर्च करना पड़ता है. अध्ययन में पाया गया कि फिर भी, वे जो भुगतान करती हैं उसके अनुसार सुविधाएं नहीं होती हैं. क्योंकि 61 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उनके पास साबुन या हाथ धोने की सुविधा नहीं है, 56 प्रतिशत ने बताया कि आसपास गंदगी रहती है. इसके अलावा, आधे से ज्यादा ट्रांसजेंडर ने कहा कि उन्हें शौचालयों में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. वहीं इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आईए जानते हैं क्या कुछ कहा…

सबर इंस्टीट्यूट और आजाद फाउंडेशन द्वारा किए गए अध्ययन ने शहर के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में सुरक्षित, स्वच्छ और समावेशी सार्वजनिक शौचालयों की कमी को उजागर किया है. शहर में परिवहन और कनेक्टिविटी का विस्तार तो हुआ है, लेकिन स्वच्छता की बुनियादी जरूरत अब भी उपेक्षित है, जिसका महिलाओं पर असमान रूप से बुरा असर पड़ रहा है.

गंदगी और असुविधाओं का अंबार

रिपोर्ट में बताया गया है कि हावड़ा रेलवे स्टेशन पर पुरुषों के लिए 33 शौचालय हैं, लेकिन महिलाओं के लिए केवल 19 ही है. सियालदह स्टेशन की स्थिति थोड़ी बेहतर है, जहां पुरुषों के लिए 23 और महिलाओं के लिए 24 शौचालय हैं, लेकिन दोनों स्टेशनों पर रोजाना आने वाले 20 लाख लोगों की संख्या के मुकाबले सुविधाओं की भारी कमी है. सड़क विक्रेताओं, घरेलू कामगारों और सफाईकर्मी का काम करने वाली महिलाओं के लिए यह कमी न केवल असुविधा है, बल्कि एक बड़ा संकट भी है.

इसके अलावा यहां सुरक्षा का अभाव होने की वजह से ये गंभीर चिंता का विषय है. कम से कम 38 फीसदी महिलाओं ने बताया कि शौचालयों के दरवाजों पर ताले नहीं है, और कई जगहों पर महिला गार्डों की बजाय पुरुष कर्मचारी निगरानी करते थे, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना और बढ़ गई.

महिलाओं ने क्या कहा?

ड्राइवर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं के लिए यह संकट और भी ज्यादा निजी है. पिंक कैब ड्राइवर अर्चना ने कहा कि गाड़ी चलाते समय जब मुझे अचानक टॉयलेट लगती है, तो मुझे सार्वजनिक शौचालय ढूंढ़ने के लिए मीलों-मीलों भटकना पड़ता है. न्यूटाउन तो विकसित है, लेकिन वहां सार्वजनिक शौचालयों का अभाव है, सियालदह में भी ऐसा ही है. कई बार मुझे शौचालय ढूंढ़ने के लिए अपनी ट्रिप बुकिंग रोकनी पड़ती है. समस्या सिर्फ सड़कों और रेलवे स्टेशनों तक ही सीमित नहीं है. सरकारी दफ्तरों में भी शौचालय अक्सर अपर्याप्त हैं और उनकी स्थिति भी दुर्गम और खराब रखरखाव वाली होती हैं.

किन-किन चीजों की होती है असुविधा?

वहीं कलकत्ता विश्वविद्यालय के गुरुदास कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने बताया कि क्लिनिक में डॉक्टर, रिसेप्शनिस्ट और मरीजों को बाथरूम इस्तेमाल करने की इजाजत होती है, जबकि महिला मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर पाबंदी होती है. हो सकता है कि वह गर्भवती भी हो और उसे डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़े, फिर भी उसे अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाती. उसे बाथरूम इस्तेमाल करने की इजाजत न देने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है, बस उसे जाने नहीं दिया जाता.

अध्ययन में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, निरंतर जल आपूर्ति, हाथ धोने की सुविधा, महिला कर्मचारियों की तैनाती और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था के संदर्भ में हस्तक्षेप की सिफारिश की गई.

Previous Post

कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की

Next Post

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, पांच कारोबारियों की मौत

Next Post

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, पांच कारोबारियों की मौत

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:40 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.