15 प्रतिशत आइसोब्यूटेनॉल मिलाने के मसौदे पर काम जारी
दिल्ली। वैसे तो सरकार की जिम्मेदारी मिलावट रोकने की है, लेकिन वर्तमान सरकार नवाचारों के नाम पर मिलावट को अत्यधिक प्राथमिकता दे रही है। पहले पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के बाद अब डीजल में आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की तैयारी में है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये अच्छा ईंधन है।

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद अब सरकार डीजल में भी 15 प्रतिशत तक आइसो ब्यूटेनॉल (Isobutanol) मिलाने की अनुमति देने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि सरकार आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की कोशिशें तेज कर रही है और इसी के तहत वह अपने बायो फ्यूल प्रोग्राम के अगले चरण की तैयारी कर रही है। गडकरी ने कहा कि एथेनॉल को सीधे डीजल में नहीं मिलाया जा सकता, इसलिए सरकार एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आइसो ब्यूटेनॉल डीजल का विकल्प बन सकता है। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आइसोब्यूटेनॉल डीजल का प्रभावी विकल्प बन सकता है और इससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
गडकरी ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी ने पायलट प्रोजेक्ट्स के दौरान अच्छे नतीजे दिए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले सालों में इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, “हमने 100 प्रतिशत एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल पर दो जेनरेटर सेट सफलता पूर्वक चलाए हैं। इससे साबित होता है कि ऐसे इंजन बनाए जा सकते हैं जो इन ईंधनों पर चल सकें।”
आइसोब्यूटेनॉल क्या है?
सरकार या ये कहें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आइसोब्यूटेनॉल को अगली पीढ़ी का बायोफ्यूल बता रहे हैं। वे इसकी एनर्जी डेंसिटी ज्यादा बता रहे हैं और मौजूदा डीजल इंजनों के साथ बेहतर ढंग से काम करने का दावा किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह कई पारंपरिक बायो फ्यूल की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करता है।
जनहित का मुद्दा
केंद्रीय मंत्री गडकरी के अनुसार यह अच्छा इंधन है ! यदि एथनॉल और आइसोब्यूटेनॉल अच्छे ईंधन है तो सभी पेट्रोल पंप पर अलग से टैंक और नोजल लगवा दे। जिस तरह पेट्रोल डीजल अलग-अलग टैंक और बिंदु होते हैं इस तरह एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल के टैंकर भी पंपों पर डाल दे


Users Today : 63
Total Users : 16595
Views Today : 236
Total views : 29918
Who's Online : 0
Server Time : August 20, 2026 4:53 pm