5 मंजिला इमारत का 15000 वर्गफीट अवैध निर्माण, नगर निगम को फीस नहीं मिली और ZO और BO बेफिक्र है
इंदौर ( जनहित मीडिया )। शहर के बीच नेहरू स्टेडियम झोन ( क्रमांक- 11 ) मैं बहु मंजिला अवैध निर्माण पर बार-बार सूचना के बाद भी भवन निरीक्षक भवन अधिकारी और जूनियर अधिकारी बेफिक्र है जबकि बिल्डिंग बनाने वाले ने नगर निगम को ठेंगा दिखाकर हजारों वर्गफीट का 5 मंजिला अवैध भवन खड़ा कर दिया।


मामला झोन क्रमांक 11 के वार्ड 60 अंतर्गत दौलतगंज के प्लॉट क्रमांक ओल्ड 65/3 व न्यू 80/3 ( उर्दू मैदान ) का है। यहां कई महीनों से 2 इमारतो का निर्माण चल रहा है। 5 – 5 माले की इन इमारतों के लिए नक्शा परमिशन भी नहीं है, अर्थात नगर निगम से निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है। अनुमति नहीं ली अर्थात नगर निगम को भवन अनुज्ञा की फीस भी नहीं मिली, जबकि इतने निर्माण पर शहरी क्षेत्र में निगम को कम से कम 20 लाख रूपए का राजस्व मिलता। आश्चर्य की बात यह है कि जिम्मेदारो के जवाब भी बड़े अलबेले है, बकौल अधिकारी भवन निरीक्षक ने बिल्डिंग बनते नहीं देखी भवन अधिकारी 20 बार फोन करने के बाद भी कभी फोन नहीं उठाया और जोनल अधिकारी इस मामले में भवन निरीक्षक और भवन अधिकारी के भरोसे है।
महीनों कैसे नहीं दिखा निर्माण ?
अधिकारियों को निर्माण नहीं दिखा जबकि उक्त बिल्डिंग का काम कई महीनों से चल रहा है और पुराने भवन पर तीन मंजिल नई छत डल गई है। जबकि पास में एक पांच मंजिल नया निर्माण चल रहा है। वही सूत्र बताते हैं कि अवैध निर्माण को क्षेत्रीय पार्षद अंसाफ अंसारी का संरक्षण है जिसके चलते अधिकारी मौन है। बकौल भाजपा कांग्रेस नेता अधिकारी जन प्रतिनिधियों की सुनते नहीं है, लेकिन ऐसे मामले में कैसे और क्यों साथ हो जाते हैं ?
क्या करते हैं भवन अधिकारी और निरीक्षक
शहर में सैकड़ो अवैध निर्माण हो रहे हैं, कहीं प्रतिबंधित क्षेत्र में तो कहीं ग्रीन बेल्ट पर भी निर्माण हो रहे हैं। अकेले झोन 11 में ही दर्जन भर निर्माण चल रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। महीनो तक बनने वाले अवैध निर्माण भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक और सहायक को क्यों नहीं दिखाई देते ? लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद भी ये निर्माण उन्हें क्यों नहीं दिखाई देते?


Users Today : 64
Total Users : 16596
Views Today : 238
Total views : 29920
Who's Online : 1
Server Time : August 20, 2026 5:41 pm