शीर्ष न्यायालय के बाद अब सरकार ने भी माना घरेलू महिलाओं की आय बडा योगदान , वेतन दिया जाए तो 22 लाख करोड़ से अधिक होगा
जनहित मीडिया, दिल्ली। घरेलू काम करने वाली भारतीय महिलाओं को वैसे तो कोई वेतन नहीं मिलता लेकिन सरकार के सांख्यिकी विभाग ने एक अध्ययन के अनुसार आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट की माने तो 21 करोड़ से अधिक भारतीय महिलाएं प्रतिदिन 7 से 8 घंटे काम करती हैं और उनका पारिश्रमिक लगभग 22.7 लाख करोड़ रुपये होगा।

आधुनिक होते और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहे भारत में अब भी करोड़ों महिलाये घर संभालने का काम करती है। स्वयं के घरों में काम करने वाली महिलाओं का कोई पारिश्रमिक निर्धारित नहीं है लेकिन यदि उन्हें सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से वेतन दिया जाए तो यह बहुत बड़ा बजट होगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 21 करोड़ से अधिक महिलाएं बिना किसी वेतन के घरेलू काम और अपने परिवार की देखभाल करती हैं। इन घरेलू कार्यों का यदि वेतन दिया जाए तो लगभग 22.7 लाख करोड़ रुपये की रकम होगी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी पहली बार गृहिणियों (होम मेकर्स) द्वारा बिना पैसे के किए जाने वाले घरेलू कामकाज के महत्व को स्वीकारा था। शीर्ष अदालत ने घरेलू महिलाओं को ‘राष्ट्र निर्माता’ भी कहा था।
टाइम-यूज सर्वे’ की रिपोर्ट
भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ‘टाइम-यूज सर्वे’ (जनवरी-दिसंबर 2024) की रिपोर्ट से पता चलता है के कि महिलाएं बिना वेतन वाले घरेलू कामकाज और देखरेख पर रोजाना 7 से 8 घंटे खर्च करती है। रिपोर्ट के अनुसार घरेलू कामकाज जैसे साफ-सफाई, खाना बनाना, कपड़े धोना, जैसे कामों के बदले महिलाओं को कोई पैसा नहीं मिलता है।
सकल घरेलू उत्पाद का 7.5 प्रतिशत
एक शोध के मुताबिक भारत में करीब 21 करोड़ से अधिक महिलाएं बिना किसी वेतन के घरेलू कामकाज और अपने परिवार के देखभाल करती हैं। यदि महिलाओं को इन कार्यों के बदले वेतन देना पड़े तो यह लगभग 22.7 लाख करोड़ आंका गया है, जो कि देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.5 फीसदी है।
SBI की रिपोर्ट
भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं द्वारा किए जाने वाले बिना वेतन वाले घरेलू और देखभाल के कामों की सालाना आर्थिक कीमत का अनुमान 22.7 लाख करोड़ रुपए लगाया गया है।


Users Today : 7
Total Users : 19653
Views Today : 42
Total views : 37199
Who's Online : 2
Server Time : November 11, 2026 9:25 am