बेगोवाल: एक परिवार ने लाखों रुपए खर्च करके अपनी बहू को कनाडा भेजा था, लेकिन वर्क परमिट मिलने के बाद लड़की ने अपने ससुराल वालों और पति को फोन करना बंद कर दिया, जिसके कारण पति ने जहरीला खाना खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को दिए बयान में परमजीत कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी गांव घग्ग जिला कपूरथला ने बताया कि 23 जनवरी 2020 को उसके बेटे लवजीत सिंह की शादी हरमनप्रीत कौर बेटी कुलदीप सिंह निवासी भगवानपुर जिला कपूरथला के साथ हुई थी। शादी का सारा खर्च उन्होंने ही उठाया था। शादी के बाद 28 लाख रुपए खर्च करके हरमनप्रीत कौर को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा गया था। परमजीत कौर ने बताया कि हरमनप्रीत कौर ने कनाडा खर्चे मांगने तक लवजीत सिंह से बातचीत जारी रखी, जब उसे वर्क परमिट मिल गया तो उसने लवजीत सिंह से बातचीत बंद कर दी, जिससे वह परेशान रहने लगा।
इसी से परेशान होकर उसने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई अरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परमजीत कौर के बयानों पर हरमनप्रीत कौर, ससुर कुलदीप सिंह और सास सुरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:10 pm