चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी ने पंजाब में स्थित सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों, क्षेत्रीय/ग्रामीण केंद्रों और संवैधानिक कॉलेजों में 3 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया है।
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फैसला पंजाब भर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पी.यू. की वाइस-चांसलर प्रो. रेनू विग ने लिया है। इसके साथ ही मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। पी.यू. के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, प्रो. जगत भूषण ने बताया कि स्थगित की गई परीक्षाएं अब 20 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:07 pm