पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हल्के से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई है।
खास बात यह है कि विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी। बताया जा रहा है कि पठान माजरा पिछले तीन-चार दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।
विधायक की गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।


Users Today : 73
Total Users : 18395
Views Today : 107
Total views : 33697
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:15 pm