मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को एक लड़की के साथ वीडियो बनाना काफी महंगा पड़ गया है. वीडियो में एएसआई एक लड़की और हिस्ट्रीशीट के साथ पार्टी करते हुए नजर आए हैं. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस पूरे मामले में निलंबित अधिकारी की भी सफाई सामने आई है.
शिवपुरी के भौंती थाने में तैनात एएसआई जितेंद्र जाट का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक कमरे में एक लड़की और आपराधिक पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति के साथ पार्टी करते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रही है, जबकि एएसआई जितेंद्र जाट बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर डांस की करते दिख रहे हैं.


Users Today : 72
Total Users : 18502
Views Today : 244
Total views : 33984
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 5:24 pm