शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म के साथ ही बच्चों के करियर पर भी फोकस कर रहे हैं. जहां बेटे आर्यन का जल्द डायरेक्शन डेब्यू होगा. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म King से बेटी सुहाना खान भी थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं. इसी बीच करोड़ों की डील को लेकर सुहाना खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. कुछ समय पहले ही शाहरुख की लाडली ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी. अब खबर आ रही है कि करोड़ों में हुई इस डील के लिए सुहाना खान ने अनुमति नहीं ली थी.
दरअसल सुहाना ने अलीबाग के थाल गांव में जमीन खरीदी थी. चर्चा थी कि करीब 12.91 करोड़ में यह जमीन खरीदी गई है. अब उसी गांव से जानकारी सामने आई है कि जो जमीन सरकार की तरफ से किसानों को खेती के लिए दी गई थी. उसे सुहाना खान ने बिना अनुमति के खरीद लिया है. यानी उन्होंने बिना परमिशन के ही अलीबाग में जमीन खरीदी है.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:15 pm